फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   shiv barat gonda band

गोंडा: है भोलेनाथ की शादी हम तो नाचेंगे...

Sat, 18 Feb 2023 11:32 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sat, 18 Feb 2023 11:32 PM IST
विज्ञापन
shiv barat gonda band
​शिव बरात में निकली झांकी।
गोंडा। महाशिवरात्रि के मौके पर शहर में शनिवार की शाम को गाजे-बाजे संग शिवबरात निकाली गई। चौक बाजार होते हुए गुरुनानक चौक से दुखहरणनाथ मंदिर पहुंचकर शिव विवाह संपन्न कराया गया।शिव बरात की शोभायात्रा में युवा की भीड़ भक्ति गीतों पर खूब थिरकी। है भोलेनाथ की शादी हम तो नाचेंगे की धुनों पर खूब नृत्य किया गया। शिव बरात दुखहरणनाथ मंदिर पर पहुंची। यहां शोभायात्रा का समापन हुआ।
विज्ञापन


रुपईडीह में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी विश्वविद्यालय की शाखा आर्यनगर से जुड़े लोगों ने कस्बे में शिव बारात निकाला। कस्बा रामापुर, कौड़िया बाजार व आर्यनगर में गाजे-बाजे के साथ शिव बारात निकालकर आर्य नगर में विभिन्न कार्यक्रम किया। इसमें सत्यपाल सिंह तोमर, रामदेव, विमल ,विजय तिवारी चूचू तिवारी, अंशु सिंह ,प्रमोद तिवारी, अभिषेक द्विवेदी, अर्जुन चतुर्वेदी, श्रीकांत पाठक, थानाध्यक्ष कौड़िया विद्यासागर पांडेय, चौकी प्रभारी दिलीप कुमार सिंह शामिल रहे।
विज्ञापन

वजीरगंज में प्रजापति ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय ने संदेश यात्रा का आयोजन किया। यात्रा में शामिल ब्रह्मकुमारी बहनें व भाइयों ने संदेश दिया कि आत्मा परमात्मा की संतान है। यात्राबालेश्वरगंज बाजार तक गई।यात्रा में रेखा बहन, उपमा, ममता, प्रतिमा, कृष्णा, राधा, सुमित्रा, रिंकू, प्रदीप कुमार शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कटरा बाजार में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की शाखा में धूमधाम से 87वीं शिव जयंती मनाई गई। शोभा यात्रा कटरा बाजार से लेकर श्री हनुमान गढ़ी मंदिर तिराहे के रास्ते पीपल चौराहा पहुंची। कार्यक्रम निवर्तमान चेयरमैन मुजीबुल हसन सुबराती, थानाध्यक्ष मनोज कुमार राय, भाजपा नेता हरिशंकर शुक्ला, बीके निशा, रोली, प्रीति, संजीव, जानकी, पूजा, गणेश, सुभाष उपस्थित रहे।
बेलसर के प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय पर विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए। ध्वजा रोहण के बाद प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। इसके बाद शिव बरात निकाली गई। शोभा यात्रा तरबगंज, उमरी, परसपुर, गोंडा मार्ग पर विश्व शांति का संदेश देते हुई वापस आश्रम तक पहुंची। इस दौरान लोगों ने नृत्य किया। प्रधान प्रतिनिधि रज्जन बाबा सहित अन्य भक्तगण रहे।


21 को निकलेगी शिव बरात
तरबगंज। क्षेत्र के धनौली ग्रामसभा में शिव मंदिर पर प्रत्येक वर्ष की भांति इस बार भी मेले का आयोजन किया गया। पांच दिनों तक चलने वाले मेले में अयोध्या धाम से आए कलाकारों द्वारा विभिन्न झांकियां प्रस्तुत की जाएगी। 21 फरवरी को शिव बारात निकाली जाएगी। आयोजन में मेला के अध्यक्ष राजबख्श सिंह, अरविंद सिंह, रजनीश सिंह, बब्बन सिंह, हरेंद्र सिंह, अर्जुन सिंह शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed