फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Shakeel was murdered due to love affair, couple arrested

Gonda News: आशनाई में हुई थी शकील की हत्या, दंपती गिरफ्तार

Sun, 09 Mar 2025 11:00 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sun, 09 Mar 2025 11:00 PM IST
विज्ञापन
Shakeel was murdered due to love affair, couple arrested
टियाथोक थाने में हत्यारोपी पति पत्नी। स्रोत: पुलिस मीडिया सेल
मुजेहना/गोंडा।
विज्ञापन

इटियाथोक के बिरमापुर निवासी बाइक मैकेनिक शकील (27) की हत्या आशनाई में हुई थी। पुलिस ने डेढ़ महीने बाद दंपती को गिरफ्तार कर हत्याकांड का खुलासा किया।

बाइक मैकेनिक शकील का शव बीते 15 जनवरी को मकदूमपुरवा पेराड़ नाले के पास मिला था। शकील की पत्नी खुशनुमा ने हत्या की आशंका जाहिर की थी। शकील की आंखें गायब होने के साथ ही शरीर पर गंभीर चोटों के निशान मिले थे। पुलिस ने जानवरों के नोंचने और पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हार्ट अटैक से मौत का कारण बताया था। पत्नी की मांग पर एसपी विनीत जायसवाल से मामले की जांच के निर्देश दिए। ऐसे में पुलिस ने तीन दिन बाद राजीजोत अयाह गांव निवासी सबीना और उसके पति वकील के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। जांच में पुलिस को हत्या से जुड़े कई अहम सुबूत मिले। ऐसे में पुलिस ने इटियाथोक रेलवे स्टेशन से दोनों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी वकील ने बताया कि सबीना से दो साल पहले उसकी शादी हुई थी। शकील का सबीना से प्रेम संबंध था। शादी के बाद उसने शकील को सबीना से मिलने से मना किया। मगर शकील नहीं माने। इस पर साजिश के तहत सबीना ने फोन कर मिलने के लिए बुलाया। इसके बाद दोनों ने मिलकर तकिया से मुंह दबाने के साथ ही रस्सी से गला कसकर शकील की हत्या कर दी। शव मकदूमपुरवा पेराड़ नाला के पास झाड़ियों में छिपा दिया था। पुलिस ने तकिया व रस्सी बरामद की है।
विज्ञापन

आरोपी बोला- पत्नी को भेजते थे अश्लील वीडियो व मैसेज
पूछताछ में सबीना ने बताया कि उसकी शकील से बातचीत होती थी। शादी के बाद उसने बात करने से मना किया, लेकिन शकील नहीं माने। आरोपी वकील ने बताया कि शकील उनकी पत्नी को अश्लील वीडियो व मैसेज करते थे। इसी के चलते हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article