फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Shakeel hit a six off the last ball to win the trophy

Gonda News: शकील ने अंतिम गेंद पर छक्का मार जीत ली ट्राॅफी

Sat, 25 Oct 2025 10:52 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sat, 25 Oct 2025 10:52 PM IST
विज्ञापन
Shakeel hit a six off the last ball to win the trophy
पसका। बनुवा प्रीमियर लीग (बीपीएल) क्रिकेट टूर्नामेंट में शनिवार को खेले गए फाइनल मैच में बाबामठ टाइगर्स के शकील ने अंतिम गेंद पर छक्का मारकर ट्राॅफी जीत ली। शानदार प्रदर्शन के लिए शकील को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन


कमेटी के अध्यक्ष आशू सिंह सरकार ने बताया कि शनिवार को दो मैच खेले गए। फाइनल मुकाबला बाबामठ टाइगर्स और अमदही के बीच हुआ। बाबामठ टाइगर्स के कप्तान अखंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए अमदही की टीम ने विकास उर्फ डॉलर और प्रशांत के 40-40 रन की बदौलत 14 ओवर में छह विकेट पर 140 रन बनाए। बाबामठ की ओर से शकील और अखंड ने दो-दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी बाबामठ टाइगर्स की टीम ने शकील के 70 और मनोज के 50 रन की ताबड़तोड़ पारी की मदद से 14वें ओवर की अंतिम गेंद पर रोमांचक जीत दर्ज की। अंतिम गेंद पर छह रन की जरूरत थी और शकील ने गेंदबाज आयुष की आखिरी गेंद पर सीधा छक्का जड़कर मैच बाबामठ की झोली में डाल दिया। टीम ने 14 ओवर में चार विकेट पर 141 रन बनाकर फाइनल मैच अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन

इससे पहले सुबह खेले गए सेमीफाइनल में अमदही ने परसपुर लायंस को हराया। परसपुर लायंस ने 10 ओवर में छह विकेट पर 70 रन बनाए। अमदही की ओर से विकास उर्फ डॉलर ने तीन और प्रशांत ने दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करते हुए अमदही टीम ने विकास के 30 और प्रशांत के 20 रन की मदद से 8.4 ओवर में चार विकेट पर 71 रन बनाकर जीत हासिल की। विकास उर्फ डॉलर को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। कार्यक्रम में अभिषेक सिंह, अमित सिंह, जयप्रकाश सिंह, सौरभ सिंह, संगम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed