फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Seven goats were burnt alive, two cattle and a youth were seriously injured in the fire.

Gonda News: आग से सात बकरियां जिंदा जलीं, दो मवेशी व एक युवक गंभीर

Thu, 02 May 2024 12:44 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Thu, 02 May 2024 12:44 AM IST
विज्ञापन
Seven goats were burnt alive, two cattle and a youth were seriously injured in the fire.
गोंडा में कटरा बाजार के बनगांव के पास मूंजे में लगी आग से उठ रही लपटें। -संवाद
आग का कहर : सात बकरियां जिंदा जलीं, दो मवेशी व एक युवक गंभीर
विज्ञापन

कैसरगंज सांसद के गांव समेत पांच स्थानों पर शाॅर्ट-सर्किट से लगी आग
संवाद न्यूज एजेंसी
गोंडा। भीषण गर्मी के बीच आगजनी की घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। बुधवार को कैसरगंज सांसद बृजभूषण शरण सिंह के गांव सहित जिले के पांच स्थानों पर आगजनी ने जमकर कहर मचाया। विश्नोहरपुर के रजनपुरवा में कैसरगंज सांसद के बाउंड्रीवॉल से सटे हद्दीस मोहम्मद के टिनशेड व फूस के बाड़े में शाॅर्ट सर्किट से आग लग गई।
हद्दीस ने बताया कि उनके घर के ऊपर से बिजली की लाइन गुजरती है। जिसमें शाॅर्ट सर्किट होने से टिनशेड व फूस की बांड में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने अपना विकराल रूप धारण कर लिया जिससे गृहस्थी का सामान राख कर दिया। इस दौरान सात बकरियों की झुलसकर मौत हो गई तथा पांच बकरी झुलसकर घायल हो गई। आग की लपटों ने पड़ोस के राकेश साहू के घर को भी आगोश में ले लिया, यहां घर का सामान जल गया। जानकारी मिलते पर सांसद के छोटे बेटे व कुश्ती संघ के प्रदेश अध्यक्ष करण भूषण सिंह ने ग्रामीणों के साथ मिलकर आग बुझाने में मदद की। दमकल पहुंचने से पहले आग पर काबू पा लिया गया।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंचे हल्का लेखपाल राहुल ने क्षति का आकलन कर रिपोर्ट तहसील मुख्यालय को भेज दी। दूसरी घटना में परसपुर के आंटा भोंदूपुरवा में भी शार्ट सर्किट की वजह से आग लग गई, जिसमें एक युवक सहित दो मवेशी झुलस गए। भोंदू पुरवा निवासी छोटकू मौर्या ने बताया कि सुबह आठ बजे ट्रांसफार्मर से निकली चिनगारी से उनका फूस का मड़हा जलने लगा। जिसमें रखा गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान एक बछिया झुलस गई। वहीं बगल के बदलू मौर्य के घर में आग लगने से गृहस्थी का सामान राख हो गया। आग की लपटें सम्मयदीन मौर्य के घर तक पहुंच गई। जिससे उनके घर में रखा सामान जलकर व एक भैंस जल गई। आग बुझाने के प्रयास में सम्मयदीन भी झुलस गए। पशु चिकित्साधिकारी डॉ हेमंत सिंह व पशु अस्पताल परसपुर के अरविंद सिंह पहुंचर घायल मवेशियों का उपचार किया। लेखपाल अल्पिता वर्मा ने मौके पर पहुंचकर नुकसान का आकलन किया। वहीं तीसरी घटना परसपुर के चंदई पांडेय पुरवा डेहरास में हुई। यहां गेहूं के पराली व झाड़ी में आग लग गई। आग की लपटों ने विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे परसपुर-रगड़गंज मार्ग बाधित हो गया। दमकल की दो गाड़ियां के साथ कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। लेखपाल पवन तिवारी ने बताया कि आग से राजमणि पांडेय का आवासीय छप्पर, अनाज, कपड़ा, गृहोपयोगी समान सहित करीब एक लाख रुपया भी जल गया। सुभकरन नाथ का एक पम्पिंग सेट व जोखू यादव का करीब 15 बीघा गन्ना जल गया।

चौथी आगजनी की घटना कटरा बनगांव में नदी के पास की है। यहां मंगलवार रात को नदी के पास मूंजे में आग लग गई, कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप ले लिया। करीब एक किलोमीटर पर मूंजा जलता रहा। आग की राख कस्बे के गलियों व लोगों के छत पर फैल गई। बनगांव के प्रधान धनलाल पांडेय ने इसकी सूचना पुलिस को दी मौके पर पहुंची पुलिस विभाग की टीम ने फायर विभाग को सूचना दी रात एक बजे पहुंची फायर विभाग की टीम व दमकल की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। प्रभारी निरीक्षक संजय गुप्ता ने बताया कि अज्ञात कारण से नदी के उस पार लगी मूंज में आग लग गई थी, हालांकि इससे किसी का नुकसान नहीं हुआ। पांचवीं घटना खरगूपुर के कुर्मी पुरवा का है। यहां के रामभवन वर्मा ने बताया कि बुधवार को शाॅर्ट-सर्किट से निकली चिनगारी से छप्पर के घर में आग लग गई। जिससे घर में रखा गैस सिलिंडर फट गया और दो बाइक तथा गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया। क्षेत्रीय लेखपाल का फोन ऑफ होने के कारण नुकसान का आकलन नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed