फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Seeing himself trapped, CMO cuts the bill

Gonda News: खुद को फंसता देख, सीएमओ ने की बिल में कटौती

Sun, 10 Sep 2023 10:27 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 10 Sep 2023 10:27 PM IST
विज्ञापन
Seeing himself trapped, CMO cuts the bill
गोंडा। स्वास्थ्य विभाग में मेडिकल उपकरणों की खरीद फरोख्त की जांच चल ही रही थी कि फाइलेरिया उन्मूलन के पोस्टर में भी घपला सामने आ गया। अपनी गर्दन फंसता देखकर सीएमओ ने सेवाप्रदाता एजेंसी के बिल में कटौती कर कार्रवाई की खानापूर्ति कर दी।
विज्ञापन

फाइलेरिया उन्मूलन अभियान के तहत जागरुकता के लिए विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों व गांवों के लिए बैनर, पोस्टर, ब्रोशर व लीफलेट के प्रकाशन का कार्य मेसर्स परी इंटरप्राइजेज को दिया गया था। जिस पर संबंधित फर्म ने पोस्टर का साइज कम कर स्वास्थ्य विभाग को आपूर्ति कर दी। टेंडर के अनुसार संबंधित फर्म को छह गुणा तीन साइज के 1322 पोस्टर छापना था, जिसके लिए प्रत्येक बैनर का 149.94 रुपये भुगतान किया जाना था। लेकिन संबंधित फर्म ने बैनर का साइज छोटा कर पांच गुणा पांच की आपूर्ति दे दी गई।
विज्ञापन

सभी पोस्टर चस्पा हो गए, लेकिन स्वास्थ्य विभाग ने बैनर की साइज नापना मुनासिब नहीं समझा। जिससे घपले में सेवाप्रदाता एजेंसी के अलावा सीएमओ की संलिप्तता का आरोप लगाकर नगर मजिस्ट्रेट से शिकायत हुई है। अब घपले में अपनी गर्दन फंसता देख सीएमओ डॉ. रश्मि वर्मा ने जिलाधिकारी को पत्र लिखकर संबंधित संस्था के बिल में 60567.43 रुपये की कटौती करने की सूचना दे दी। जबकि न तो घपला करने वाले एजेंसी को ब्लैकलिस्ट में डाला गया और न ही उस पर कोई विधिक कार्रवाई की गई। सीएमओ कार्यालय से जुड़े एक लिपिक की मानें तो कई उपकरण खरीद फरोख्त में घोटाला की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed