{"_id":"68f3d44908594003cf0976d4","slug":"security-tightened-on-ayodhya-route-gonda-news-c-100-1-slko1026-145785-2025-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: दीपोत्सव को लेकर अयोध्या मार्ग पर सुरक्षा सख्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: दीपोत्सव को लेकर अयोध्या मार्ग पर सुरक्षा सख्त
Sat, 18 Oct 2025 11:24 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Sat, 18 Oct 2025 11:24 PM IST
विज्ञापन
नवाबगंज में बैरिकेडिंग पर तैनात पुलिस फोर्स।- संवाद
नवाबगंज। अयोध्या में रविवार को होने वाले दीपोत्सव को लेकर प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए हैं। सरयू पुल से लेकर आसपास के इलाकों में पुलिस और प्रशासनिक अमला पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। ड्रोन से भी नजर रखी जा रही है। एसपी विनीत जायसवाल ने सुरक्षा प्रबंधों को लेकर अधिकारियों के साथ समीक्षा की है।
थानाध्यक्ष अभय सिंह ने शनिवार को बताया कि दीपोत्सव को देखते हुए कटरा शिवदयालगंज से अयोध्या के नए घाट तक जाने वाले मार्ग को पूरी तरह बंद कर दिया गया है। रविवार को दीपोत्सव के मुख्य आयोजन के समय जिले के वरिष्ठ अधिकारी सरयू पुल पर मौजूद रहेंगे। सुरक्षा के दृष्टिगत बस्ती की ओर से अयोध्या आने वाले वाहनों के लिए रूट डायवर्जन लागू किया गया है। आने-जाने वाले हर वाहन की सघन जांच की जा रही है। सरयू नदी में फ्लड पीएसी की तैनाती की गई है, जो मोटरबोट से निगरानी कर रही है।