फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Second installment of MLA fund received, development will happen

Gonda News: विधायक निधि की दूसरी किस्त मिली, होगा विकास

Fri, 22 Nov 2024 11:53 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Fri, 22 Nov 2024 11:53 PM IST
विज्ञापन
Second installment of MLA fund received, development will happen
गोंडा। जिले के सात विधानसभा सदस्यों और एक विधान परिषद सदस्य को क्षेत्र में विकास कार्य कराने के लिए निधि की दूसरी किस्त का आवंटन हो गया है। आठ जनप्रतिनिधियों को 20 करोड़ रुपये की निधि मिलने से अब नए विकास कार्यों का प्रस्ताव मांगा गया है।
विज्ञापन

तरबगंज विधायक प्रेमनरायन पांडेय ने बताया कि विधायक निधि की दूसरी किस्त जारी हो गई है। दूसरी किस्त के रूप में जीएसटी सहित ढाई करोड़ रुपये का आवंटन शासन से स्वीकृति के आधार पर किया गया है। इस फंड से ग्राम्य विकास समेत अन्य विकास कार्यों को कराया जाएगा। वित्तीय वर्ष 2024-25 की पहली किस्त के रूप में 20 करोड़ रुपये जिले के एमएलए-एमएलसी को पहले ही मिल चुके हैं।
विज्ञापन

जिले में विधायक क्षेत्र अनुदान निधि के तहत 40 करोड़ का आवंटन नवीन वित्तीय वर्ष में स्वीकृत हुआ था। सितंबर में स्वीकृत कार्य के लिए पहली किस्त के रूप में 20 करोड़ रुपये के बजट का आवंटन हुआ था। उसके बाद प्रस्तावों के आधार पर कार्य शुरू हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय प्राधिकारी क्षेत्र से गोंडा-बलरामपुर सीट का प्रतिनिधित्व कर रहे विधान परिषद सदस्य अवधेश कुमार सिंह मंजू ने बताया कि अब अवशेष बजट भी जारी हुआ है। जिसके आधार सभी विधायक और एमएलसी ढाई-ढाई करोड़ रुपये के विकास कार्यों का प्रस्ताव देंगे।

विधायक प्रभात कुमार वर्मा ने बताया कि जल्द ही प्रस्ताव दे दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि सरकारी स्कूलों के विकास के साथ ही ग्रामीण सड़कों का विकास उनकी प्राथमिकता में है। इसी के आधार पर प्रस्ताव दिया जा रहा है। मुख्य विकास अधिकारी अंकिता जैन ने बताया कि प्रस्तावों के आधार पर विकास कार्य कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed