फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Second and third installment of Prime Minister Matru Vandana Yojana did not reach the accounts of pregnant women

Gonda News: प्रसूताओं के खाते में नहीं पहुंची प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना की दूसरी व तीसरी किस्त

Mon, 26 Feb 2024 11:26 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Mon, 26 Feb 2024 11:26 PM IST
विज्ञापन
Second and third installment of Prime Minister Matru Vandana Yojana did not reach the accounts of pregnant women
गोंडा। सुरक्षित मातृत्व के लिए प्रोत्साहित करने वाली प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना पोर्टल बदलने के कारण प्रभावित हो गई। पुराने पोर्टल पर पंजीकृत 21,944 लाथार्थियों का डेटा नए पोर्टल से गायब हो गया। जिससे इन माताओं को योजना के तहत दूसरी व तीसरी किश्त का लाभ नहीं मिल सका। अब विभाग की ओर से पुराने लाभार्थियों का डेटा रिकवर करने का प्रयास किया जा रहा है। वहीं, लाभार्थी महिलाएं राशि के भुगतान के लिए आंगनबाड़ी और स्वास्थ्य केंद्रों के चक्कर काटने के लिए मजबूर हैं।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत पहले बच्चे के जन्म पर प्रसूता को पांच हजार रुपये तीन किस्तों में दिया जाता था। पहली किस्त गर्भावस्था की पुष्टि होने पर 1000 रुपये, दूसरी किस्त छह महीने बाद 2000 रुपये, तीसरी व अंतिम किस्त बच्चे के जन्म के पंजीकृत होने के बाद 2000 रुपये मिलती थी, लेकिन मार्च 2023 से पाेर्टल में तीकनीकी समस्या आने के कारण पोर्टल का सर्वर बंद हो गया।
विज्ञापन

करीब 10 महीने बाद योजना के तहत नया पोर्टल प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना 2.0 लांच हुआ है, लेकिन इस पोर्टल में उन लोगों का डाटा नहीं बचा, जिनका पंजीकरण पहले हो चुका है। उन्हें दूसरी व तीसरी किस्त का लाभ नहीं मिल सका।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी संतान बेटी होने पर मिलेगा छह हजार
मातृ वंदना योजना के जिला समन्यवक विजयकांत शुक्ल ने बताया कि पोर्टल के साथ योजना में भी बदलाव किया गया है। अब पहले संतान के जन्म पर दो किस्तों में पांच हजार रुपये महिला के खाते में भेजे जाएंगे। दूसरी संतान बेटी होने पर एकमुश्त छह हजार की राशि दी जाएगी। पुराने लोगों को पुरानी व्यवस्था के अनुसार ही लाभ मिलेगा।


पोर्टल अपग्रेड होने से बढ़ी समस्या, जल्द होगी रिकवरी
एसीएमओ एंव नोडल अधिकारी डॉ. सीके वर्मा के अनुसार पोर्टल अपग्रेड होने से पूरे प्रदेश में समस्या हुई है। पुराने पोर्टल का डाटा नए पोर्टल में नहीं दिख रहा है। तकनीकी सुधार के बाद नए पोर्टल में गर्भवती व प्रसूताओं का डाटा उपलब्ध होगा। इसके आधार पर उन्हें बाकी किस्त का लाभ दिया जाएगा। प्रदेश स्तर से रिकवरी की जा रही है। कुछ लोगों का डाटा रिकवर हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed