फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Scope of the irrigation department office contractors

ठेकेदारों ने घेरा सिंचाई विभाग का दफ्तर

Tue, 19 Apr 2016 11:19 PM IST
अमर उजाला/गोंडा।
अमर उजाला/गोंडा। Updated Tue, 19 Apr 2016 11:19 PM IST
विज्ञापन
Scope of the irrigation department office contractors
प्रदर्शन करते ठेकेदार - फोटो : अमर उजाला
बड़ी कंपनियों को बैक डोर से टेंडर देने का आरोप लगाते हुए मंगलवार को ठेकेदार समिति ने सिंचाई विभाग के दफ्तर का घेराव कर नारेबाजी की। ठेकेदारों ने आरोप लगाया कि सिंचाई विभाग के अधिकारियों व राजनेताओं ने आपस में गठजोड़ कर जिले में होने वाला सारा काम बड़ी कंपनियों को दे दिया है, जिससे उनके सामने काम का संकट खड़ा हो गया है। 
विज्ञापन


प्रदर्शन कर रहे ठेकेदार समिति के महामंत्री सुजीत सिंह, अयोध्या नरेश पांडेय, नंद कुमार शुक्ला, बड़कऊ, संजय कुमार, जनमेजय सिंह, संतोष यादव, जयचंद्र सिंह, अनिल श्रीवास्तव, देवेश पांडेय, विक्रम सिंह, संजय सिंह, बृजेश, अन्नू मिश्र व अखिलेश दुबे ने बताया कि मुख्य अभियंता सरयू नहर परियोजना प्रथम ने मनमाने ढंग से जिले में होने वाली नहरों की सफाई का काम बड़ी-बड़ी कंपनियों को दे दिया है, जिससे जिले में सिंचाई विभाग के तहत काम करने वाले ठेकेदारों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। काम न मिलने से ठेकेदार बेरोजगार हो गए हैं। 
विज्ञापन


ठेकेदारों ने चेतावनी दी है कि अगर उनकी मांगों पर जल्द सुनवाई नहीं हुई और बड़ी कंपनियों को मिला टेंडर रद नहीं किया जाता है तो वह उग्र आंदोलन करेंगे। अभी तो उन्होंने इसके विरोध में अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन शुरू किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन अगर उनकी मांगें नहीं मानी गईं तो उनका यही आंदोलन आमरण अनशन में तब्दील हो जाएगा। ठेकेदार समिति ने सरयू नहर परियोजना के अधिकारियों को चेतावनी पत्र देकर उनकी मांगों का समाधान किए जाने की मांग की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed