फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Schools did not meet the target, locks remained hanging on the day of examination

Gonda News: विद्यालयों ने नहीं पूरा किया लक्ष्य, परीक्षा के दिन लटके रहे ताले

Mon, 25 Sep 2023 12:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Mon, 25 Sep 2023 12:07 AM IST
विज्ञापन
Schools did not meet the target, locks remained hanging on the day of examination
गोंडा के प्राथमिक विद्यालय मनकापुर कोट में लगा ताला।
गोंडा। जिले के प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों के जिम्मेदारों ने निरक्षरों को साक्षर बनाने के लिए पंजीकरण का लक्ष्य पूरा नहीं किया है। लक्ष्य का आधा भी पंजीकरण नहीं करा सके हैं। जिले में लक्ष्य के आधे से कम लगभग 42 प्रतिशत निरक्षरों ने नव साक्षर की परीक्षा दी है। कई विद्यालयों में परीक्षा के दौरान ताले लटके रहे।
विज्ञापन

रविवार को अवकाश के चलते कांशीराम कॉलोनी में पंतनगर, छावनी सरकार, पीएससी लाइन, परेड सरकार के अलावा मनकापुर के मिर्जापुर रामनाथ, मनकापुर कोट और धानेपुर के मुजेहना प्राथमिक व उच्च विद्यालयों में ताले लटकते रहे है। वहीं, शहर के रानीपुरवा के अलावा पथवलिया, मनकापुर के सोनबरसा और जैदवा, रघुनाथपुर, अंबरपुर, केशवपुर, विश्नोहरपुर, बानेपुर, भंगहा, सीरपुरवा और धानेपुर के प्राथमिक व कंपोजिट विद्यालयों में नव साक्षरों की परीक्षा आयोजित की गई।
विज्ञापन

बीएसए प्रेमचंद यादव ने धानेपुर कस्तूरबा गांधी और कंपोजिट विद्यालय जैदवा के अलावा झंझरी ब्लॉक के विद्यालयों में खंड शिक्षाधिकारी के साथ निरीक्षण किया है। जिला समन्वयक प्रेम शंकर मिश्र ने बताया कि जिले में 10,956 निरक्षरों ने नव साक्षरों की परीक्षा में हिस्सा लिया। जोकि लगभग 42 प्रतिशत रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

निरक्षरों को ढूंढते रहे गुरुजी
थवलिया कंपोजिट विद्यालय में शिक्षिकाओं ने नव साक्षर परीक्षा कराने के बाद प्रतिभागियों को चाय-नाश्ता कराकर भेजा। वहीं, मॉडल स्कूल रानीपुरवा में भी शिक्षकों ने सुबह ही चार लोगों की परीक्षा करवा ली थी। इसके अलावा कई स्कूलों में पंजीकृत निरक्षर मजदूरी के लिए निकल गए। ऐसे में गुरुजी उन्हें परीक्षा के लिए खोजते नजर आए।


विद्यालयों का किया निरीक्षण

लक्ष्य के सापेक्ष निरक्षरों को नव साक्षर परीक्षा में शामिल कराने के शत-प्रतिशत प्रयास किए गए हैं। कई विद्यालयों का निरीक्षण किया गया। रिपोर्ट तैयार कराई जा रही है। इसके बाद कार्रवाई की जाएगी।
--प्रेमचंद यादव, बीएसए



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article