{"_id":"6410c1f30bec933241029214","slug":"school-kasturba-gonda-gonda-news-c-13-1-128453-2023-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: तीन कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में इंटर तक पढ़ाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: तीन कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में इंटर तक पढ़ाई
Wed, 15 Mar 2023 12:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Wed, 15 Mar 2023 12:20 AM IST
विज्ञापन
गोंडा। जिले के तीन कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका स्कूलों में छात्राओं को अब इंटर तक की पढ़ाई की तैयारी पूरी हो गई है। झंझरी, हलधरमऊ व कटरा बाजार में स्कूल भवन का निर्माण हो चुका है, और नए शैक्षिक सत्र में इंटर तक के पढ़ाई की सुविधा मिलेगी।
इन स्कूलों के पास एक एकड़ भूमि में एक करोड़ 77 लाख की लागत से भवन का निर्माण कराया गया है। महानिदेशक स्कूली शिक्षा के फैसले से गरीब परिवार की बेटियों को 12 वीं तक की शिक्षा उनके स्कूल में ही मिलेगी। अभी तक इन स्कूलों में कक्षा छह से आठ तक की पढ़ाई होती थी। अब छात्राएं आवासीय सुविधा के साथ इंटर तक की पढ़ाई कर सकेंगी। इससे बीच में पढ़ाई छोड़ने की स्थिति में भी कमी आएगी।
जिले में 17 कस्तूरबा गांधी आवासीय स्कूलों का संचालन कक्षा छह से आठ तक हो रहा है। बता दें कि शासन ने साल 2019 में ही कस्तूरबा गांधी आवासीय स्कूलों को इंटर तक अपग्रेड करने की योजना बनाई थी, और जिले झंझरी, हलधरमऊ व कटरा बाजार में स्कूल भवन का निर्माण शुरू कराया। अब पूरा हो गया है। तीनों स्कूलों की तीन सौ छात्राओं को इंटर तक की पढ़ाई का मौका पहले साल मिलना शुरु होगा।
विज्ञापन
दस और स्कूलों को इंटर तक अपग्रेड करने की तैयारी
महानिदेशक बेसिक शिक्षा ने 10 और कस्तूरबा स्कूलों में 12 वीं तक की पढ़ाई कराने की स्वीकृति दी है, और जमीन का प्रस्ताव मांगा है।
उन्होंने कस्तूरबा स्कूलों के 200 मीटर दायरे में जमीन का प्रबंध करने को कहा है, जिससे छात्राओं को दिक्कत न हो। इससे छात्राओं के आगे की पढ़ाई में निरंतरता बनी रहेगी, अभी काफी छात्राएं आगे की पढ़ाई बंद कर देती हैं। विभाग में इसके लिए भी कवायद शुरु हो गई है।
बभनजोत के कस्तूरबा स्कूलों के पास नहीं मिली जमीन
बभनजोत कस्तूरबा स्कूल में 12 वीं तक की पढ़ाई के लिए भवन निर्माण की स्वीकृति तो मिली है, लेकिन जमीन नहीं मिल रही है। शासन दो सौ मीटर दायरे में ही एक एकड़ जमीन का प्रस्ताव मांगा है। जमीन के लिए तहसील से विभाग लिखापढ़ी कर रहा है, जल्द ही यहां भी जमीन मिलने की उम्मीद है। इसके बाद यहां भी निर्माण होगा।
कस्तूरबा गांधी आवासीय स्कूलों को अपग्रेड किए जाने की प्रक्रिया चल रही है। तीन स्कूलों का भवन निर्माण पूरा है, नए सत्र में इंटर तक की पढ़ाई कराने का आदेश मिला है। इसके तहत कार्रवाई की जा रही है। - अखिलेश प्रताप सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी