फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Saryu surges again due to water released from barrages

Gonda News: बैराजों के पानी से सरयू में फिर उफान

Thu, 17 Sep 2026 12:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Thu, 17 Sep 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
Saryu surges again due to water released from barrages
तुलसीपुर के बलुहा में ढेमवा मार्ग पर प्राथमिक विद्यालय के सामने भरा पानी। -संवाद
विश्नोहरपुर/उमरी बेगमगंज। बैराजों से तीन लाख क्यूसेक से अधिक पानी छोड़े जाने के कारण बुधवार सुबह से सरयू नदी का जलस्तर फिर बढ़ने लगा है। एल्गिन ब्रिज पर नदी लाल निशान से केवल पांच सेमी नीचे प्रवाहित हो रही है।
विज्ञापन

जिला आपदा प्रबंधक राजेश श्रीवास्तव ने बताया कि बुधवार को गिरिजा बैराज से एक लाख 28 हजार क्यूसेक, शारदा से एक लाख 35 हजार क्यूसेक और सुहेली बैराज से 31 हजार क्यूसेक तथा सरयू बैराज से करीब छह हजार क्यूसेक पानी नदी में छोड़ा गया है। बढ़ते जलस्तर से माझा क्षेत्र के ग्रामीण एक बार फिर चिंतित हो गए हैं।
विज्ञापन

व्योंदा, दत्तनगर, साकीपुर, गोकुला आदि गांवों में करीब 10 दिन बाद पानी घटने से लोगों ने राहत महसूस की थी। अब पुनः जलस्तर बढ़ने से उन्हें फिर परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। दत्तनगर निवासी चंदी यादव ने बताया कि जब तक बरसात रहती है, यही स्थिति बनी रहती है। करीब तीन महीने तक घटते-बढ़ते जलस्तर के बीच जान सांसत में रहती है। अरुण सिंह ने बताया कि उनका मजरा चारों तरफ से पानी से घिर जाता है। साकीपुर के चहलवा मजरे के नन्हे ने बताया कि पानी घटने पर जो लोग मवेशियों के साथ लौट आए थे, उन्हें फिर सुरक्षित ठिकाना तलाशना पड़ सकता है। बाढ़ का दर्द झेल रहे लगभग आधा दर्जन गांवों के लोगों को तमाम समस्याओं से जूझना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

व्योंदा माझा के मजरों के किनारे अब भी पानी भरा है। हरे चारे के लिए लोगों को दूर जाना पड़ रहा है। खेतों में फसलें बर्बाद हो रही हैं। दिनेश यादव ने बताया कि सड़क कटने के बाद पानी भरने से रास्तों पर चलना बहुत जोखिम भरा होगा। एसडीएम तरबगंज प्रदीप कुमार का कहना है कि तहसील की टीमें पूरी तरह से बाढ़ प्रभावित इलाकों पर नजर रख रही हैं। बाढ़ चौकियां सतर्क हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed