फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Saryu Ghat resonates with the shouts of Bol Bam

बोल बम के जयकारों से सरयू घाट गुंजायमान

Mon, 29 Aug 2022 11:03 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 29 Aug 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
Saryu Ghat resonates with the shouts of Bol Bam
गोंडा। करनैलगंज में सरयू नदी का घाट सोमवार को बोल बम व हर हर महादेव के जयकारों से गुंजायमान हो उठा। रविवार रात से ही प्रदेश के विभिन्न जनपदों से कांवड़ियों का आना शुरू हो गया था। सोमवार सुबह घाट व आसपास लाखों कांवड़ियों की भीड़ सरयू में स्नान करके पवित्र जल भरने को आतुर दिखी। देर रात तक कांवड़ियों का आना और जल लेकर जाना जारी था।
विज्ञापन

कजरी तीज पर प्रत्येक वर्ष करनैलगंज में सरयू नदी के तट पर लाखों कांवड़िए पवित्र जल लेने आते हैं। इस बार भी करीब 10 लाख से अधिक कांवड़ियों के आने का प्रशासन ने अनुमान लगाया है। इसी क्रम में रविवार रात से ही प्रदेश के विभिन्न जनपदों से कांवड़ियों का करनैलगंज में आगमन शुरू हो गया।
विज्ञापन

बोल बम का नारा है, भोलेनाथ का सहारा है... जैसे नारे लगाते हुए कांवड़िए सरयू तट पर आकर जल भरकर शिव मंदिरों की ओर रवाना हो रहे हैं। कांवड़िए भोलेनाथ की भक्ति में डूबे दिखे। डीजे पर बज रहे बम-बम बोल रहा है काशी..., हर-हर शंभू जैसे भक्ति गीतों पर कांवड़िए थिरक रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि सोमवार रात तक कांवड़ियों का आंकड़ा 12 लाख तक पहुंच गया। इस बार बड़ी संख्या में महिलाएं व बच्चे भी आए हैं। झूमते-नाचते कांवड़ियों को सिर्फ बाबा की नगरी पहुंचने की फिक्र थी। मेले में सीतापुर, हरदोई, बरेली, बुंदेलखंड, उन्नाव, बाराबंकी, लखनऊ, रायबरेली, शाहजहांपुर, बहराइच, बलरामपुर, श्रावस्ती से बड़ी संख्या में कांवड़िए आए हैं।
कांवड़िए सरयू में स्नान व पूजन करके जल लेकर बाराबंकी के रामनगर स्थित लोधेश्वर महादेव मंदिर, गोंडा के दुखहरण नाथ महादेव मंदिर, खरगूपुर के पृथ्वीनाथ मंदिर, करनैलगंज के बरखंडी नाथ मंदिर में जलाभिषेक करने के लिए रवाना हो रहे हैं। मंगलवार शाम तक घाट पर कांवड़ियों की भीड़ रहेगी।
पुलिस-प्रशासन ने सरयू घाट से लेकर मंदिरों तक सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। शहर के साथ ही तमाम स्थानों पर बैरियर लगाए गए हैं। मंदिरों के आसपास बैरिकेडिंग की गई है। मंदिरों में जलाभिषेक को लेकर विशेष व्यवस्था की गई है। निगरानी के लिए बड़ी संख्या में सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं। पुलिस के साथ ही महिला पुलिस और सादे कपड़ों में जवान भी मुस्तैद हैं।
वहीं, कस्बे से घाट तक भक्तों ने जगह-जगह दर्जनों पंडाल लगाए हैं, जहां कांवड़ियों के लिए प्रसाद आदि की व्यवस्था है। डीआईजी उपेंद्र अग्रवाल, डीएम डॉ. उज्ज्वल कुमार, एसपी आकाश तोमर, एडीएम, एसडीएम, सीओ, कोतवाल सहित तमाम जिलों की पुलिस फोर्स पूरे कस्बे के साथ ही कांवड़ियों के आने-जाने के रूट पर मुस्तैद है। अधिकारियों ने घाट पर मोटरबोट से नदी में पेट्रोलिंग की। घाट पर बड़ी संख्या में गोताखोर भी तैनात किए गए हैं।
सकरौरा चौराहे के निकट बाबा हरिदास श्रीराम जानकी मंदिर के सामने तिरंगे के साथ पानी का फव्वारा लोगों के आकर्षण का केंद्र बना है। यहां बर्फ से बाबा अमरनाथ बनाए गए हैं।

मंगलवार को कजरी तीज पर भक्ति धाम मंदिर सहित विभिन्न शिवालयों में जलाभिषेक व मेले का आयोजन होगा। जय प्रभाग्राम के दीनदयाल शोध संस्थान परिसर स्थित चारों धाम भक्ति धाम मंदिर में पंचमुखी महादेव को लोग जलाभिषेक करेंगे। यहां मेला भी लगेगा। इसके अलावा क्षेत्र के तिर्रेमनोरमा के रामजानकी मंदिर, बेलवा कर्मडीह के सदाशिव मंदिर, चितैयाजोत के चित्तेश्वर नाथ मंदिर सहित पारासराय की धुरिया बाबा शिवलाट पर विशाल मेले का आयोजन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed