फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Sarvesh Pathak suspended following FIR.

Gonda News: एफआईआर के बाद सर्वेश पाठक निलंबित

Sun, 09 Aug 2026 11:09 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sun, 09 Aug 2026 11:09 PM IST
विज्ञापन
Sarvesh Pathak suspended following FIR.
मनकापुर। एफआईआर दर्ज होने और जांच लंबित रहने पर नेचर वेलफेयर काउंसिल ने उत्तर प्रदेश के वाइस चेयरमैन सर्वेश पाठक को निलंबित कर दिया है। काउंसिल के चेयरमैन राहुल द्विवेदी ने दो अगस्त को जारी आदेश में बताया कि संगठन का कोई भी पदाधिकारी अनधिकृत रूप से सरकारी प्रतीक, पहचान या प्रोटोकॉल का इस्तेमाल नहीं कर सकता। कोई भी पदाधिकारी स्वयं को सरकारी अधिकारी के रूप में प्रस्तुत नहीं कर सकता है। निष्पक्ष जांच के लिए केंद्रीय कार्यालय ने सर्वेश को वाइस चेयरमैन पद सहित सभी संगठनात्मक दायित्वों से तत्काल प्रभाव से हटा दिया है। निलंबन अवधि के दौरान वह संगठन के नाम, पदनाम, लेटरहेड, लोगो, पहचान पत्र या अन्य आधिकारिक सामग्री का उपयोग नहीं कर सकेंगे। इसके अलावा वह संगठन की ओर से किसी व्यक्ति, विभाग या पुलिस-प्रशासन के समक्ष कोई प्रतिनिधित्व या पत्राचार भी नहीं कर सकेंगे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed