{"_id":"621e5a0001bba56f801fe40e","slug":"sansad-gonda-news-lko6199651101","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांसद बृजभूषण शरण को मिला धमकी भरा पत्र व लाल मिर्च पाउडर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांसद बृजभूषण शरण को मिला धमकी भरा पत्र व लाल मिर्च पाउडर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नवाबगंज (गोंडा)। सांसद कैसरगंज बृजभूषण शरण सिंह को मंगलवार को एक धमकी भरा पत्र व लाल मिर्च पाउडर मिला है। धमकी भरा पत्र कांग्रेस प्रत्याशी करनैलगंज के नाम से भेजा गया है। स्पीड पोस्ट से भेजे गए लिफाफे में लालमिर्च पाउडर के माध्यम से सांसद को संदेश देने का प्रयास किया है। पत्र मिलने के बाद सांसद प्रतिनिधि ने थाना नवाबगंज में करनैलगंज के कांग्रेस प्रत्याशी के खिलाफ धमकी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसके बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
कैसरगंज के सांसद बृजभूषण शरण सिंह के प्रतिनिधि सुशील कुमार सिंह पुत्र स्वर्गीय घनश्याम सिंह निवासी साखीपुर नेे थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा कि करनैलगंज डाकघर से 11 फरवरी को सांसद बृजभूषण शरण सिंह के पैतृक गांव विश्नोहरपुर के पते पर स्पीड पोस्ट से करनैलगंज विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी त्रिलोकीनाथ तिवारी एडवोकेट के नाम से भेजा गया एक लिफाफा 18 फरवरी को मिला। लिफाफा खोलने पर एक धमकी भरा पत्र और 500 ग्राम लालमिर्च का पाउडर मिला। पत्र में लिखा गया कि जिस तरह धर्म विशेष के खिलाफ चुनाव में आपने बयानबाजी की उसकी निंदा करते हुए सांसद को जान से मारने की धमकी दी गई है। पत्र में लिखा गया है कि जब इंदिरा गांधी और राजीव गांधी की हत्या हो सकती है तो सांसद उनसे बड़े नेता नहीं हैं। सांसद व उनके परिवार को नेस्तनाबूद करने की धमकी दी गई है।
प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार सिंह ने बताया कि त्रिलोकी नाथ तिवारी करनैलगंज से कांग्रेस के विधानसभा प्रत्याशी रहे हैं। सांसद प्रतिनिधि की तहरीर पर उनके खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है, जांच की जा रही है। मामला सांसद से जुड़ा होने से एलआईयू ने भी जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सांसद कैसरगंज बृजभूषण शरण सिंह को मैंने लाल मिर्च पाउडर भेजकर यह संदेश दिया था। एक बार और जनता की आंख में लाल मिर्च पाउडर झोंककर वोट ले लो। आखिरी बार है, इसके बाद वोट नहीं मिलने वाला है, जनता नकार देगी। मैंने धमकी भरा कोई पत्र सांसद को नहीं भेजा है। त्रिलोकी नाथ तिवारी, कांग्रेस प्रत्याशी करनैलगंज