{"_id":"685307fc2ca25b46eb0bf37a","slug":"sanjay-setus-repair-work-resulted-in-traffic-jam-on-the-second-day-as-well-gonda-news-c-100-1-slko1028-139471-2025-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: संजय सेतु की मरम्मत के कारण दूसरे दिन भी लगा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: संजय सेतु की मरम्मत के कारण दूसरे दिन भी लगा जाम
Thu, 19 Jun 2025 12:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Thu, 19 Jun 2025 12:09 AM IST
विज्ञापन
करनैलगंज (गोंडा)। घाघरा नदी पर बने संजय सेतु की मरम्मत का काम बुधवार को भी जारी रहा। इस वजह से करनैलगंज में जाम की नौबत बनी रही। सैकड़ों की संख्या में ट्रक व डंपर शाम को रास्ता खुलने के इंतजार में खड़े रहे।
मरम्मत कार्य की वजह से घाघरा पुल पर तीन दिनों से सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक भारी वाहनों के निकलने पर रोक है। करनैलगंज में ही बड़े वाहनों को रोकने के लिए बैरिकेडिंग की गई है।
पुलिस कर्मी बस स्टॉप पर खड़े होकर बड़े वाहनों को रोककर अयोध्या की तरफ जाने की सलाह दे रहे थे। मालवाहक भारी वाहन गोंडा-लखनऊ मार्ग के किनारे खड़े होकर शाम को रास्ता खुलने का इंतजार करते रहे। मरम्मत कार्य के दौरान महज छोटे वाहनों, एंबुलेंस के साथ रोडवेज की बसों को ही लखनऊ की तरफ जाने दिया जा रहा है।