फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Sampling done of 40000, 1252 people won the battle with Corona

40 हजार का हुआ टेस्ट, 1252 लोगों ने कोरोना से जीती जंग

Sat, 22 Aug 2020 10:21 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 22 Aug 2020 10:21 PM IST
विज्ञापन
Sampling done of 40000, 1252 people won the battle with Corona
गोंडा। कोविड-19 महामारी से बचाव के लिए शासन के निर्देशों पर लगातार सैंपल टेस्ट कराने के साथ ही कोरोना पॉजिटिव आने वाले मरीजों को हर संभव स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। इसके साथ ही लोगों को कोरोना महामारी से बचाव के लिए जिला अस्पताल, सभी सीएचसी व पीएचसी सहित सभी सरकारी दफ्तरों में कोविड हेल्प डेस्क की स्थापना कराने के साथ ही समय-समय पर कोविड जागरूकता बुलेटिन व हेल्प लाइन नंबरों के माध्यम से
विज्ञापन

लोगों को कोरोना से बचाव के प्रति जागरूक किया जा रहा है।
ये आंकड़ा डीएम डॉ. नितिन बंसल ने प्रशासन के प्रयासों का जिक्र करते हुए रखा। उन्होंने कहा कि मरीजों की देखभाल व कान्टैक्ट ट्रैसिंग के लिए कलेक्ट्रेट में कोविड कमाण्ड सेन्टर की स्थापना कर लगातार मरीजों से फीडबैक लेने के साथ ही पॉजिटिव मरीजों के सम्पर्क में आने वाले लोगों की कान्टैक्ट ट्रैसिंग कराई जा रही है। डीएम ने बताया कि कोविड-19 से बचाव के मद़्देनजर अब तक जिले में 40 हजार से अधिक लोगों के सैंपल लेकर कोविड-19 की जांच कराई गई।
विज्ञापन

जिसमें लगभग 39 हजार 5 सौ सैंपल की रिपोर्ट प्राप्त हो चुकी है। पांच सौ सैम्पल की रिपोर्ट प्राप्त होनी शेष है। उन्होंने बताया कि प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार जिले में 1971 कोरोना पॉजिटिव व 37408 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। पॉजिटिव पाए गए मरीजों में से 1252 मरीज कोरोना से जंग जीतकर स्वस्थ हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोविड लेवल-1 के बनाए गए चार अस्पताल
कोविड-19 से संक्रमित लोगों को भर्ती करने के मद्देनजर जिले में 04 कोविड-एल 1 हॉस्पिटल बनाये गए हैं। जिसमें सीएचसी पंडरीकृपाल की क्षमता 50 बेड, एससीपीएम आयुर्वेदिक मेडिकल कालेज एंड हॉस्पिटल हारीपुर की क्षमता 100 बेड, आश्रम पद्धति स्कूल कर्नलगंज की क्षमता 200 बेड, जिला कारागार अस्पताल की क्षमता 200 बेड तथा 100 बेड की क्षमता वाले एससीपीएम गोंडा को कोविड-एल-2 अस्पताल बनाया गया है। इसके साथ जनपद में 1300 अतिरिक्त बेडों की व्यवस्था की गई है। जिससे कोरोना पॉजिटिव आने पर मरीजों को भर्ती कराया जा सके।

सीएम करेंगे कोविड लेवल-3 का शुभारंभ
डीएम डॉ. नितिन बंसल ने बताया कि गोंडा के जिला अस्पताल में टाटा इंस्टीटयूट की ओर से संचालित 200 बेड की क्षमता के कोविड-19 एल- 3 अस्पताल का शुभारंभ भी शीघ्र ही प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे। जिससे कोरोना मरीजों को अपने जनपद में ही अच्छी स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकेगीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed