फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Salary of ACMO, SDO and JE stopped

Gonda News: एसीएमओ, एसडीओ व जेई का वेतन रोका

Sat, 02 Sep 2023 11:24 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sat, 02 Sep 2023 11:24 PM IST
विज्ञापन
Salary of ACMO, SDO and JE stopped
गोंडा। तरबगंज तहसील सभागार में शनिवार को सीडीओ एम. अरुन्मोलि ने संपूर्ण समाधान दिवस से नदारद एसीएमओ डॉ. सीके वर्मा, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. नवनीत गौरव सिंह, जल निगम सहायक अभियंता सिद्धार्थ शंकर पांडेय, सरयू नहर खंड तीन के अवर अभियंता पंकज कुमार और तरबगंज, नवाबगंज व वजीरगंज के एसडीओ का वेतन रोका है। साथ ही संपूर्ण समाधान दिवस से बिना किसी पूर्व सूचना के गायब रहने पर कारण बताओ नोटिस जारी की है। सीडीओ ने जन सुनवाई कर 27 शिकायतों में से पांच का मौके पर निस्तारण किया। अन्य शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए राजस्व समेत अधिकारियों को निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

तरबगंज इलाके में रहने वाले एक पिता ने शोहदों की शिकायत कर कार्रवाई की मांग की। अधिवक्ता हरीश पांडेय व विनय गुप्ता समेत नंद कुमार बहादुरा नबाबगंज ने तहसीलदार के कोर्ट से मुकदमे की पत्रावलियां गायब होने का आरोप लगाया। तरबगंज मनहना निवासी आशीष शुक्ल ने विद्युत उपकेंद्र के कर्मियों पर 45000 रुपये लेने के बावजूद पोल न लगाने का आरोप लगाया। चंद्रप्रकाश शुक्ल समेत कई अधिवक्ताओं ने सीएचसी तरबगंज से निकलने वाले बायो वेस्टेज के उचित प्रबंधन की मांग की। समाधान दिवस में एसडीएम भारत भार्गव, सीओ संजय तलवार, नायब तहसीलदार राम प्रताप पांडेय, चंदन जायसवाल सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

करनैलगंज तहसील सभागार में अपर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में एसडीएम विशाल कुमार और सीओ चंद्रप्रकाश शर्मा समेत अधिकारियों ने फरियाद सुनी। यहां 73 शिकायतों में से दो का ही मौके पर निस्तारण हो सका। कादीपुर निवासी ओमप्रकाश ने अधिकारियों को बताया कि दबंगों ने एक बार पैमाइश कर जमीन खाली कराने के बाद कब्जा कर लिया है। इस पर एसडीएम ने राजस्व निरीक्षक व कोतवाल की संयुक्त टीम गठित कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मनकापुर तहसील सभागार में सीआरओ महेश प्रकाश की अध्यक्षता में तहसीलदार परशुराम समेत अधिकारियों ने शिकायतें सुनीं। इस दौरान 114 शिकायतों में तीन का मौके पर निस्तारण किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed