{"_id":"6abbf7c8df495990a606744e","slug":"salaries-of-30-gram-panchayat-secretaries-withheld-gonda-news-c-100-1-gon1003-166970-2026-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: 30 ग्राम पंचायत सचिवों का वेतन रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: 30 ग्राम पंचायत सचिवों का वेतन रोका
Tue, 29 Sep 2026 11:09 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Tue, 29 Sep 2026 11:09 PM IST
विज्ञापन
गोंडा। सीएम डैश बोर्ड पर अपनी-अपनी ग्राम पंचायतों में केंद्रीय वित्त और पंचम राज्य वित्त की कम व्यय प्रगति के बावजूद 28 सितंबर को बुलाई गई समीक्षा बैठक में अनुपस्थित रहना 30 ग्राम पंचायत सचिवों को भारी पड़ गया। प्रभारी डीपीआरओ जीडी जैन ने इन सभी सचिवों का 28 सितंबर का वेतन अग्रिम आदेश तक रोक दिया है।
सीडीओ की अध्यक्षता में 28 सितंबर को विकास भवन सभागार में ग्राम पंचायतों की वित्तीय प्रगति की समीक्षा के लिए बैठक बुलाई गई थी। इसमें संबंधित सचिवों को अपनी ग्राम पंचायतों में केंद्रीय वित्त और पंचम राज्य वित्त से प्राप्त धनराशि के व्यय की प्रगति का विवरण प्रस्तुत करना था। मगर 30 सचिव बैठक में उपस्थित नहीं हुए। ऐसे में उनकी ग्राम पंचायतों की कम व्यय प्रगति की समीक्षा नहीं हो सकी। प्रभारी डीपीआरओ ने सचिवों की अनुपस्थिति को शासकीय कार्यों के प्रति लापरवाही मानते हुए वेतन रोकने की कार्रवाई की है।
इन पर हुई कार्रवाई
महेश सैनी, शिवकुमार पटेल, जितेंद्र कुमार मौर्य, विशाल मौर्य, नीलम रानी, रविकांत यादव, पवन कुमार, सचिन कुमार, जगजीत सिंह, प्रशांत सिंह, देवेंद्र प्रताप पांडेय, एनएन शर्मा, शैलेंद्र मौर्य, संदीप कुमार, बीना सिंह, उर्मिलेंद्र विक्रम तिवारी, विजय प्रकाश सिंह, जानवी तिवारी, अनिल वर्मा, देवेश कुमार श्रीवास्तव, ज्योतिका राय, संजय कुमार राम, कुंवर विजय गौतम, नरेंद्र कुमार, शमीम, नरेंद्र बहादुर, सिद्धांत तिवारी, अनीता कुशवाहा, अमित यादव और अमित पाताल।