{"_id":"628d218395c4262a491a755e","slug":"rto-chalan-gonda-news-lko632080123","type":"story","status":"publish","title_hn":"सात सरकारी समेत 55 वाहनों का चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सात सरकारी समेत 55 वाहनों का चालान
विज्ञापन
फोटो-22-गोंडा में वाहन पर पंफ्लेट चस्पा करती एआरटीओ व पीटीओ।-संवाद
- फोटो : GONDA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोंडा। मुख्यमंत्री की सख्ती का असर जनपद में वाहन चालकों पर नहीं हो रहा है। इसका खुलासा मंगलवार को सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी के चेकिंग अभियान में हुआ है। चेकिंग के दौरान सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी ने सात सरकारी वाहनों समेत 55 वाहनों का चालान किया है।
सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी बबिता वर्मा ने बताया कि मंगलवार को उन्होंने शहर के विभिन्न स्थानों पर वाहनों का चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान सात सरकारी वाहनों समेत 55 वाहन यातायात नियमों का उल्लंघन करते पाए गए। सभी 55 वाहनों का चालान कर दिया गया। बताया कि सात सरकारी वाहन प्रदूषण प्रमाण पत्र की वैधता समाप्त होने के बाद भी संचालित मिले। जिससे उनका चालान किया गया है।
वहीं, बिना परमिट संचालित एक वाहन को सीज किया। इसके अलावा अन्य वाहनों का बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट, ओवरलोड, अवैैध पार्किंग, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन से बात करते व गलत लेन पर संचालन पाए जाने पर चालान किया गया है। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी ने बताया कि शहर में टीम के साथ वाहनों पर यातायात नियमों का पालन करने के लिए वाहनों पर 250 पंफ्लेट चस्पा कराए गए। वाहन चालकों को यातायात के नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया गया। टीम में सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी के साथ यात्रीकर अधिकारी शैलेंद्र तिवारी, संभागीय निरीक्षक प्राविधिक संजय कुमार शामिल रहे।
विज्ञापन
बिना फिटनेस के मरीजों को ढो रही थी एंबुलेंस, सीज
मुख्यमंत्री की सख्ती के बाद भी वाहनों के नियमों के विरुद्ध संचालन में कमी नहीं आ रही है। बिना फिटनेस के एक एंबुलेंस मरीज को लखनऊ ले जाते मिली। जिसे रोककर चेकिंग की गई तो इसका खुलासा हुआ। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी ने एंबुलेंस को मोटर वाहन अधिनियम के तहत सीज किया है।