फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Routes of roadways buses decided in the city

Gonda News: शहर में रोडवेज बसों के रूट तय

Sun, 24 Mar 2024 12:58 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sun, 24 Mar 2024 12:58 AM IST
विज्ञापन
Routes of roadways buses decided in the city
गोंडा। शहर में बढ़ती जाम की समस्या पर मंडलायुक्त की सख्ती के बाद परिवहन निगम ने रोडवेज बसों के अलग-अलग पांच रूट तए कर दिए हैं। इन रूट पर ही बसें दौड़ेंगी। गोंडा डिपो को छोड़कर बाहरी डिपो की बसें निर्धारित रूट से ही गुजरेंगी। उम्मीद है कि इस व्यवस्था से शहर में लगने वाले जाम से लोगों को राहत मिल सकेगी।
विज्ञापन


लखनऊ मार्ग से बलरामपुर तक जाने वाली बसें अंबेडकर चौराहे से पेट्रोलियम डिपो होते हुए बड़गांव पुलिस चौकी के रास्ते बलरामपुर आएंगी व जाएंगी। इसी तरह बलरामपुर डिपो से लखनऊ मार्ग पर संचालित बसें आवागमन करेंगी। बहराइच मार्ग से अयोध्या-प्रयागराज मार्ग पर संचालित होने वाली बसें मिश्रौलिया पुल से बड़गांव पुलिस चौकी होते हुए मुन्नन खां चौराहा होते हुए आएंगी और जाएंगी। अयोध्या-प्रयागराज मार्ग से बहराइच के लिए संचालित होने वाली बसें मुन्नन खां चौराहे से बड़गांव पुलिस चौकी होते हुए मिश्रौलिया पुल से होकर बहराइच जाएंगी।
विज्ञापन




रोडवेज पर नहीं आएंगी अन्य डिपो की बसें
परिवहन निगम प्रशासन ने गोंडा डिपो के अलावा अन्य डिपो की बसों के रोडवेज बस स्टेशन आने पर रोक लगा दी है। अन्य डिपो की बसें निर्धारित रूट से होकर गुजरेंगी। नियमों का उल्लंघन करने पर कार्रवाई की भी चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन



सड़क पर बेतरतीब तरीके से खड़ी कीं बसें तो होंगी सीज
परिवहन निगम के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक कपिलदेव ने चालकों को हिदायत दी है कि सड़क पर बेतरतीब तरीके से बसें खड़ी की तो सीज कर दिया जाएगा। अनुशासनात्मक कार्रवाई भी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed