फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Roli sandalwood will welcome newbies in schools today

2600 स्कूलों में रोली - चंदन से होगा नौनिहालों का स्वागत

Tue, 31 Aug 2021 10:29 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 31 Aug 2021 10:29 PM IST
विज्ञापन
Roli sandalwood will welcome newbies in schools today
गोंडा। कोरोना काल में प्राइमरी स्कूलों में पढ़ाई बंद थी। जूनियर तक के सभी स्कूल खुल है, वहीं एक सितंबर से प्राइमरी स्तर के भी सभी स्कूल खुल जाएंगे। कक्षा-एक से पांचवीं तक के स्कूलों को बच्चों के स्वागत के लिए मंगलवार को तैयारी की गई। बच्चों का स्वागत रोली चंदने से किया जाएगा।
विज्ञापन

बच्चों के लिए शौचालय व पीने के पानी की व्यवस्था दुरुस्त की गई है। टेढ़ी व बिसुही नदी के किनारे बसे गांवों में जलभराव होने से खंड शिक्षा अधिकारियों ने शिक्षकों व अभिभावकों से सतर्कता बरतने की हिदायत दी है। साथ ही कोरोना प्रोटोकॉल लागू करने के लिए शिक्षकों को हिदायत दी गई है।
विज्ञापन

प्राइमरी स्कूलों में कक्षा-एक से पांचवीं तक की पढ़ाई के लिए समय सारणी तय की गई है। बेसिक शिक्षा विभाग ने स्कूलों में बच्चों के स्वागत की तैयारियां की है। स्कूलों में बच्चों के पीने के पानी के लिए पेयजल की उचित व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारों की मानें तो शिक्षकों को कंपोजिट ग्रांट से रनिंग वाटर की व्यवस्था करनी थी। जिले में 2600 के करीब प्राइमरी स्कूल हैं यहां पर शिक्षक आ रहे हैं लेकिन पढ़ाई नहीं हो रही थी। इस बार पढ़ाई में गतिविधियों पर विशेष जोर रहेगा। निजी स्कूलों में भी नौनिहालों का जाना शुरू हो जाएगा।
जिले के 900 स्कूलों में पहले से ही पढ़ाई हो रही है। 16 अगस्त को सभी हाईस्कूल, इंटर कालेज खुल गए। 26 अगस्त को जिले के 900 जूनियर स्कूल भी खुल गए और पठन पाठन शुरू हो गया है। सभी निजी स्कूल के बच्चे भी पढ़ने के लिए जाने लगे। अब एक सितंबर को प्राइमरी के 2600 व निजी स्कूल खुल जाएंगे।

परिषदीय स्कूलों में बच्चों की पढ़ाई बंद होने से शिक्षा की गुणवत्ता में कमी न होने पाए, इसके लिए अभिभावकों का सहयोग लिया गया। उन्हें जागरूक करने के लिए शिक्षक शिक्षा चौपाल लगाई गई, और पढ़ाई में अभिभावकों को उनके योगदान के बारे में बताया गया। शिक्षकों को प्रशिक्षित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed