{"_id":"5f204a1d8ebc3e9f5f483ea9","slug":"rode-accident-gonda-news-lko532853427","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में पति की मौत के सदमे में पत्नी ने की आत्महत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे में पति की मौत के सदमे में पत्नी ने की आत्महत्या
विज्ञापन
करनैलगंज (गोंडा)। सड़क दुर्घटना में पति की मौत का सदमा पत्नी नहीं बर्दाश्त कर सकी। सोमवार की रात में पति की अर्थी उठने के बाद मंगलवार की सुबह पत्नी ने भी मौत को गले लगा लिया। मृतक की पत्नी ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी।
सोमवार को गोंडा-लखनऊ मार्ग पर हुई सड़क दुर्घटना में जहां एक व्यक्ति की मौत हो गयी थी। वहीं दो लोग गंभीर रूप से घायल भी हुए थे। जिन्हें सीएचसी मुस्तफाबाद में भर्ती कराया गया था।
एक बाइक पर सवार होकर माधवराज, इरफान निवासी सकरौरा नगर व गोलू निवासी मीरगंज जरवल कस्बा बहराइच से करनैलगंज आ रहे थे। वह गोंडा-लखनऊ मार्ग स्थित ग्राम अहिरौरा के पास पहुंचे ही थे। अचानक सांड आ जाने से बाइक टकरा गई। जिसमें दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए और माधवराज की मौके पर ही मौत हो गयी। उसकी पत्नी को यह दुख सहन भी नही हुआ।
विज्ञापन
मंगलवार की सुबह करीब 11 बजे मृतक माधवराज की पत्नी अर्चना 25 ने अपने पति के गम में फांसी लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली। माधवराज की शादी 2 वर्ष पूर्व करनैलगंज के कुम्हरगढ़ी से हुई थी। लड़की के पिता का कहना है कि हमारी बेटी ने अपने आप से खुदखुशी की है। हमें पुलिस केस नहीं करना है।
मृतक माधवराज का एक बेटा भी है। कोतवाल राजनाथ सिंह ने बताया कि मामला जानकारी में नहीं है।