{"_id":"5b991c2a51970b59da91a4708c492e00","slug":"roadways-staff-performance-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज कर्मियों ने किया प्रदर्शन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोडवेज कर्मियों ने किया प्रदर्शन
बलरामपुर/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 25 Jan 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोडवेज कर्मियों ने अपनी मांगों के समर्थन में धरना-प्रदर्शन किया। मांगे पूरी न होने पर उन्होंने आंदोलन करने की चेतावनी दी है।
उत्तर प्रदेश रोडवेज कर्मचारी संघ के प्रदेश मंत्री अरुण तिवारी के नेतृत्व में कर्मियों ने प्रदर्शन किया। प्रदेश मंत्री ने कहा कि प्रशासन डग्गामार वाहनों पर प्रतिबंध लगाने में पूरी तरह से नाकाम है जिससे परिवहन निगम का भारी नुकसान हो रहा है।
संविदा कर्मियों को नियमित करने की दिशा में सरकार द्वारा कोई प्रयास नहीं किया जा रहा है। छठवें वेतन आयोग का एरियर अभी तक नहीं दिया गया।
गत 15 से लगातार किए जा रहे विरोध प्रदर्शन के बावजूद सरकार ने अभी तक रोडवेज कर्मियों की मांगों पर विचार नहीं किया है।
10 फरवरी से क्षेत्रीय प्रबंधकों के कार्यालयों पर प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया है। मांगे पूरी न होने पर चार मार्च से निगम मुख्यालय लखनऊ में विशाल प्रदर्शन किया जाएगा।
शाखा अध्यक्ष मुकेश मिश्रा, मंत्री रविन्द्र मिश्रा, सुरेन्द्र कुमार, घनश्याम ओझा, मुन्नालाल, कृष्ण देव, राजकुमार, प्रदीप आदि ने भी संबोधित किया।