फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Roadways bus collides with parked tractor-trolley, driver seriously injured

Gonda News: खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई रोडवेज बस, चालक गंभीर

Mon, 26 Jan 2026 12:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Mon, 26 Jan 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
Roadways bus collides with parked tractor-trolley, driver seriously injured
बालपुर जाट के पास गन्ना लदी ट्रैक्टर ट्रॉली से टकराई रोडवेज बस। - संवाद 
बालपुर। गोंडा-लखनऊ मार्ग पर बालपुर जाट में तिवारी पुरवा के पास रविवार सुबह सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली में पीछे से आ रही रोडवेज बस टकरा गई। हादसे में बस चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन


गोंडा से लखनऊ जा रही बलरामपुर डिपो की रोडवेज बस रविवार सुबह छह बजे खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। हादसे में बस चालक रवि प्रकाश निवासी महेशपुर, थाना खरगूपुर गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। स्थानीय लोगों के मुताबिक ट्रैक्टर-ट्रॉली रात में खराब हो गई थी। चालक उसे सड़क किनारे खड़ी करके चला गया था। सुबह छह बजे अंधेरे व तेज रफ्तार के कारण बस चालक को खड़ी ट्रॉली का अंदाजा नहीं हो सका और जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बस में सवार कुछ यात्रियों को भी मामूली चोटें आईं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर यातायात को सुचारू कराया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed