फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   road

मेघवा से अर्जुन बनकटी तक 4.50 करोड़ की लागत से बनेगी 6 किमी सड़क

Thu, 18 Nov 2021 11:06 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 18 Nov 2021 11:06 PM IST
विज्ञापन
road
गोंडा। मुजेहना ब्लाक के मेंघवा गांव के अर्जुन बनकटी गांव तक 4.50 करोड़ रुपये की लागत से 6 किमी लंबी सड़क का निर्माण कराया जायेगा। बृहस्पतिवार को मेहनौन विधायक विनय कुमार द्विवेदी ने भूमिपूजन करने के साथ ही फीता काटकर इस सड़क का शिलान्यास किया। सड़क के बन जाने से करीब दो दर्जन गांवों के लोगों को इसकी सीधा लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

धानेपुर दतौली मार्ग स्थित रामनगर बाजार से मेंघवा गांव को जाने वाली सड़क का निर्माण करीब 20 साल पहले कराया गया था। लेकिन मरम्मत के अभाव में सड़क गड्ढे में तब्दील हो गई थी। सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे बन जाने से यहां के लोगों को आवागमन में काफी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा था। धानेपुर दतौली मार्ग के किमी 8.4 पर बने हनुमान मंदिर के सामने से मेंघवा गांव होते हुए बनकटी अर्जुन सिंह तक इस सड़क का निर्माण कराया जायेगा।
विज्ञापन

सड़क निर्माण पर करीब 4.50 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इस सड़क के बन जाने से क्षेत्र के मेघवा, घोलहनगांव, कंचनपुर, रसियावनगांव, घूरपुरवा, मनिहार गांव, अर्जुन बनकटी, केवटनपुरवा, अहिरनपुरवा, भगवानदीन पुरवा, काशीपुरवा, छोटका काशीपुरवा, भरवनगांव, बटोहीपुरवा, गडरिया पुरवा, मौरहवा छोटका, मौरहवा बडका व जमादारपुरवा समेत दो दर्जन गांवों के लोगों को इसका लाभ मिल सकेगा। क्षेत्र के गन्ना किसानों को भी इस सड़क के बन जाने से काफी सहूलियत मिल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed