{"_id":"496eeec2dc5bfd2611f51459950dbe15","slug":"road-construction-outrage-in-people-from-manipulation-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क निर्माण में गड़बड़ी से लोगों में आक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क निर्माण में गड़बड़ी से लोगों में आक्रोश
बलरामपुर/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 30 Oct 2015 12:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सड़क निर्माण कार्य में की जा रही गड़बड़ी सो हरैया बाजार के लोगों में काफी आक्रोश है। लोगों का आरोप है कि निर्माण कार्य अभी चालू है फिर भी सड़क की गिट्टियां उजड़ रहीं हैं। क्षेत्रीय लोगों ने डीएम को पत्र भेजकर निर्माण कार्य की जांच और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई कराने की मांग की है।
हरैया बाजार निवासी तौकीर अहमद, तनवीर, बब्लू, सोनू, राम स्वरूप, दिवाकर, पवन गुप्ता, रमेश जायसवाल व दीपक सिंह आदि ने डीएम को भेजे गए पत्र के जरिये कहा है कि हरैया बाजार से महमूदनगर बाजार तक सड़क का मरम्मत कार्य पीडब्लूडी से कराया जा रहा है।
निर्माण कार्य में मानक व गुणवत्ता की जमकर धज्जियिां उड़ाई जा रही हैं। एक तरफ निर्माण कार्य चल रहा है तो दूसरी तरफ नवनिर्मित सड़क की गिट्टियां उजड़ जा रही हैं। फुटपाथ निर्माण में पीली ईंटों का प्रयोग किया जा रहा है जो टूटकर धूल के रूप में उड़ रही हैं।
विज्ञापन
पीडब्लूडी के इंजीनियर मानकविहीन निर्माण की शिकायत करने पर कोई जवाब नहीं दे रहे हैं। क्षेत्र के लोगों ने डीएम को पत्र भेजकर घटिया निर्माण कार्य की जांच कराने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
इन लोगों ने पीडब्लूडी के एक्सईएन अशोक कुमार राही से फोन पर वार्ता की तो एक्सईएन ने बताया कि मौके पर इंजीनियर को भेजकर निर्माण कार्य की जांच कराई जाएगी। जांच में गड़बड़ी मिलने पर संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।