{"_id":"60f06dea8ebc3e103169697e","slug":"river-gonda-news-lko587088214","type":"story","status":"publish","title_hn":"घाघरा की कटान में एक प्राइमरी स्कूल समाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घाघरा की कटान में एक प्राइमरी स्कूल समाया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उमरीबेगमगंज (गोंडा)। घाघरा (सरयू) नदी से अभी बाढ़ की स्थिति तो नहीं है, लेकिन कटान शुरू हो गई है। बेलसर ब्लॉक के ऐली गांव में प्राथमिक विद्यालय ऐली माझा नदी की कटान की चपेट में आने से सुबह नदी में समा गया। इसके पहले भी बीते साल ऐली पंचायत के एक गांव का स्कूल भी नदी में समा गया था और नाव से स्कूल जा रहे शिक्षक की डूबने से मौत हो गई थी। इस बार भी नदी ने स्कूल को निशाना बनाया है। बृहस्पतिवार को बीईओ बेलसर अजय कुमार त्रिपाठी ने स्कूल की कटान की जांच कर बीएसए को रिपोर्ट भेजी है। उन्होंने कहा कि नदी के कटान से स्कूल बह गया है।
तरबगंज तहसील अंतर्गत बेलसर ब्लॉक के ऐली परसौली में सरयू तेजी से कटान कर रही हैं। सरयू की कटान ने प्राथमिक विद्यालय ऐली माझा को अपनी जद में ले लिया हैं। इस विद्यालय के अतिरिक्त कक्षा कक्ष के दो कमरे व मूल इमारत के दो कमरे के पिछले भाग कट गए हैं। चार कमरों में पानी भर गया हैं। स्कूल में 124 बच्चों का नामांकन हैं। खंड शिक्षा अधिकारी अजय कुमार त्रिपाठी ने बृहस्पतिवार की दोपहर में प्राथमिक विद्यालय ऐली माझा का निरीक्षण कर विद्यालय की स्थिति देखी।
बीईओ ने बताया कि पूरी रिपोर्ट बीएसए को भेजकर स्थिति से अवगत करा दिया गया हैं। यहां के शिक्षकों को प्राथमिक विद्यालय ऐली में संबद्ध करने के निर्देश दिए गए हैं। निरीक्षण के दौरान शिक्षक संघ के अध्यक्ष उमाशंकर सिंह, शिक्षक राधेलाल, दुर्गेश मिश्रा, सुनील सिंह व बलवंत सिंह मौजूद रहे। वहीं शिक्षक नेता राजेश शुक्ल ने भी अधिकारियों को स्कूल कटने के बारे में जानकारी दी है।
विज्ञापन
पिछले साल प्राइमरी स्कूल केवटाही बहा था
पिछले साल भी सरयू नदी के कटान से बेलसर के ऐली परसौली ग्राम पंचायत अंतर्गत स्थित प्राथमिक विद्यालय केवटाही भी बह गया था। शिक्षकों को प्राथमिक विद्यालय ऐली माझा से संबद्ध किया गया था। इस साल भी घाघरा के कटान से ऐली माझा प्राइमरी स्कूल भी बह गया। यहां के शिक्षकों को प्राथमिक विद्यालय ऐली व प्राथमिक विद्यालय केवटाही के शिक्षकों को पूर्व माध्यमिक विद्यालय ऐली परसौली में संबद्ध करने के निर्देश दिए गए हैं। पिछले साल के स्कूल का निर्माण नहीं हो सका था, और एक और स्कूल नदी में बह गया।