फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   river,flud,saru

सरयू में उफान से 50 मजरों में बाढ़, घिरे पांच हजार आबादी

Sun, 09 Oct 2022 11:12 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 09 Oct 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
river,flud,saru
फोटो-9-गोंडा में तरबगंज के ऐली परसौली में भरा बाढ़ का पानी। -संवाद - फोटो : GONDA
करनैलगंज/तरबगंज (गोंडा)। सरयू नदी में उफान से तरबगंज क्षेत्र के 50 मजरों में बाढ़ की स्थिति बन गई है। लगातार जलस्तर बढ़ने से नदी के तटवर्ती गावों में बाढ़ की स्थिति गंभीर होती जा रही है। करीब पांच हजार की आबादी बाढ़ से घिर गई है। किसानों को भी झटका लगा है। लगातार बढ़ रहे नदी के जलस्तर से बांध पर भी संकट गहरा गया है। वहीं तहसील प्रशासन गांवों में बाढ़ से घिरे लोगों को सुरक्षित स्थानों पर लाने की कवायद कर रहा है। करनैलगंज तहसील क्षेत्र के 12 मजरों और तरबगंज के 38 मजरों में बाढ़ की स्थिति से लोग जूझ रहे हैं।
विज्ञापन

घाघरा (सरयू) में शनिवार शाम को बाढ़ के पानी की दस्तक हुई थी, वहां रातों-रात करीब तीन से चार फीट से अधिक पानी पूरे गांव में फैल गया। जिससे गोंडा जिले के 12 गांव एवं गोंडा बाराबंकी की सीमा पर बसे आधा दर्जन गांव बाढ़ के पानी से पूरी तरह घिर गए हैं। गांव जलमग्न हो चुके हैं। दूसरी तरफ सरयू के जलस्तर का बढ़ना जारी है और डिस्चार्ज भी तेजी से बढ़ रहा है। शनिवार शाम तक ल्पानी का डिस्चार्ज तीन लाख 70 हजार क्यूसेक था तो रविवार दोपहर में डिस्चार्ज का स्तर चार लाख 70 हजार से अधिक होने से पानी का फैलाव तेजी से हो रहा है।
विज्ञापन

रविवार शाम को घाघरा का जलस्तर खतरे के निशान से 56 सेंटीमीटर ऊपर पहुंच गया। सितंबर माह में बारिश और बाढ़ के चलते सरयू का जलस्तर खतरे के निशान से 80 सेंटीमीटर ऊपर पहुंच गया था अब अक्टूबर माह में पानी का एक और सैलाब आने से बाढ़ की स्थिति बिगड़ती दिखाई देने लगी है। डिस्चार्ज बढ़ने से पानी और बढ़ने का अनुमान लगाया जा रहा है। मगर अधिकारियों की माने तो डिस्चार्ज जारी है, दो दिन तक बढोत्तरी होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले के नकहरा गांव के राधेपुरवा, तीरथ राम पुरवा, पुहिन पुरवा, बसंत लाल पुरवा, मछारन पुरवा, संभर पुरवा, छंगूलाल पुरवा, देवकिशन पुरवा, खाले पुरवा एवं दुलारे पुरवा समेत 12 मजरों में बाढ़ की स्थिति हो गई है। यह सभी गांव जलमग्न हो चुके हैं और करीब तीन फीट पानी गांव में भर गया है।
उपजिलाधिकारी हीरालाल ने बाढ़ क्षेत्र का निरीक्षण किया और गांव में नाव की व्यवस्था कराई। गांव के ग्रामीणों को एक बार फिर सुरक्षित बाहर निकलवा कर सुरक्षित स्थानों तक पहुंचवाने का प्रयास किया। एहतियात के तौर पर राजस्व टीम गांव में तैनात कर दी गई है और बाढ़ से प्रभावित लोगों को सुविधाएं मुहैया कराई जा रही है। बाढ़ खंड के जेई रवि वर्मा कहते हैं कि पानी लगातार बढ़ रहा है। मगर बांध सुरक्षित है। निगरानी के लिए टीमें लगी हुई हैं।

तरबगंज में ऐली परसौली के साथ आसपास के गावों में बाढ़ की स्थिति हो गई है। यहां के 12 मजरों में बाढ़ की स्थिति है। लोग लगतार बाढ़ का दायरा बढ़ने से गांव छोड़कर सुरक्षित स्थान पर पहुंच रहे हैं। एसडीएम तरबगंज शत्रुहन पाठक का कहना है कि बाढ़ की स्थिति पर नजर रखी जा रही है। लोगों की मदद के लिए राजस्व कर्मियों को जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed