फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   river,flud

सरयू का जलस्तर खतरे के निशान के पार

Sat, 23 Jul 2022 12:18 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 23 Jul 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
river,flud
फोटो-7 गोंडा के करनैलगंज में बढ़ा घाघरा का जल स्तर। -संवाद - फोटो : GONDA
करनैलगंज(गोंडा)। लगातार तेज बरसात से करनैलगंज क्षेत्र में सरयू नदी का जलस्तर खतरे के निशान को पार कर गया। केंद्रीय जल आयोग संस्थान से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार शुक्रवार की सुबह आठ बजे एल्गिन ब्रिज पर सरयू का जलस्तर खतरे के निशान से महज 3 सेंटीमीटर दूर था, जोकि दोपहर बाद खतरे के निशान को पार कर गया। इससे गोंडा व बाराबंकी की सीमावर्ती व बांध के आसपास के गांवों दहशत का माहौल बन गया है।
विज्ञापन

बरसात नाम मात्र की हुई मगर बांध पर बन रहे रैंकट्स मुश्किलों को बढ़ाते जा रहे हैं। शुक्रवार को एल्गिन ब्रिज पर नदी का जलस्तर सुबह आठ बजे 106.046 दर्ज किया गया। जो कि खतरे के निशान से मात्र तीन सेंटीमीटर ही नीचे था। गिरजा बैराज से 1 लाख 34 हजार 435, शारदा बैराज से 1 लाख 46 हजार 172 व सरयू बैराज से मात्र 989 क्यूसेक पानी का डिस्चार्ज लगातार जारी है। इस प्रकार नदी में कुल डिस्चार्ज 2 लाख 81 हजार 596 क्यूसेक हो रहा है।
विज्ञापन

शाम होते सरयू का जलस्तर खतरे के निशान 1076.07 को भी पार कर गया। इससे तटीय क्षेत्रों में बसे गांवों में दहशत का माहौल है। दूसरी ओर बाढ़ खंड के जेई रवि वर्मा ने बताया कि लगातार बांध व नदी के जलस्तर पर नजर रखी जा रही है। बाढ़ खंड के एई अमरेश सिंह ने बताया कि बांध की निगरानी करायी जा रही है। सभी जरूरी ऐहतियात बरते जा रहे है। नदी का रुख देखकर बांध की मरम्मत व रखरखाव कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed