फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Revoting in Bharhapara today

भरहापारा में पुनर्मतदान आज

Fri, 04 Dec 2015 11:00 PM IST
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 04 Dec 2015 11:00 PM IST
विज्ञापन
पंचायत चुनाव में झंझरी ब्लॉक के ग्राम फिरोजपुर के ग्राम प्रधान व ग्राम पंचायत सदस्य के लिए 01 दिसंबर 2015 को कराए जा रहे मतदान के दौरान गांव के भरहापारा मतदान बूथ पर फर्जी वोटिंग को लेकर बवाल हो गया था। इस बवाल में एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी जब कि गोली लगने से दो लोग घायल हो गये थे।
विज्ञापन


बूथ पर हुई हिंसा के बाद मतदान प्रक्रिया बाधित हो गई थी। इस मामले में जिला प्रशासन ने इस बूथ के मतदान को रद्द कर दिया था। राज्य निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों के क्रम में जिला मजिस्ट्रेट/ जिला निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार उपाध्याय ने भरहापारा बूथ पर 05 दिसंबर 2015 को पुनर्मतदान कराने का पुन: आदेश जारी किया है। 
विज्ञापन


इस बाबत जिला अधिकारी अजय कुमार उपाध्याय ने बताया कि भरहापारा बूथ पर ग्राम प्रधान व ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए 05 दिसंबर को पुनर्मतदान में पूर्व निर्धारित समय के मुताबिक  सुबह 07:00 से 04:30 बजे तक होगा। पुनर्मतदान के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मतदान बूथ पर कोई भी प्रत्याशी या एजेंट मोबाइल फोन नही ले जा सकेगा। मतदान के लिए शुक्रवार की शाम को पोलिंग पार्टी को बूथ पर पहुंचा दिया गया है। बूथ पर पहले से ही पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है। इसके अलावा बूथ पर एसएसबी के जवानों को लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed