{"_id":"ea91cdc2662850216c7bae868fe5b305","slug":"reported-to-police-miscreants-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस को दें शरारती तत्वों की सूचना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस को दें शरारती तत्वों की सूचना
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 04 Oct 2015 11:21 PM IST
विज्ञापन
आगामी त्योहारों और पंचायत चुनाव को देखते हुए डीएम अजय कुमार उपाध्याय और एसपी अनिल कुमार सिंह ने रविवार को पीस कमेटी की बैठक तरबगंज तहसील के मीटिंग हाल में की। इस दौरान डीएम ने कहा कि कोई भी मजहब बैर करने का पाठ नहीं पढ़ाता।
हर धर्म शांति को ही अपना प्रमुख उद्देश्य मानता है। ऐसे में लोगों को आपसी भाईचारे के साथ त्योहारों को मनाना चाहिए। एसपी अनिल कुमार सिंह ने कहा कि सभी लोग पुलिस का सहयोग करें। किसी भी शरारती तत्वों की सूचना संबंधित थाने से लेकर सीओ तक बिना डरे दें।
हम हर प्रकार से आपकी मदद के लिए खड़े हैं। किसी भी दशा में कोई अनहोनी न होने पाए, इसके लिए त्योहारों में ताजिया और दुर्गा समिति के संचालकों की जानकारी थानों पर त्योहार रजिस्टर में दर्ज रखी जाए, जिससे उनकी जानकारी मिल सके और समय रहते प्रभावी कदम उठाए जा सकें।
विज्ञापन
इस दौरान वहां मौजूद लोगों से उनकी समस्याएं सुनकर संबंधित थानाध्यक्षों को स्थलीय निरीक्षण करने के भी निर्देश दिए। साथ ही सीओ विजय आनंद को निर्देश दिए कि संबंधित थानों और क्षेत्रों का भ्रमण कर स्थिति पर नजर बनाए रखें। इस मौके पर एसडीएम जेपी सिंह तहसीलदार दिनेश चंद्र, नायब आशेक कुमार गुप्ता आदि मौजूद रहे।