फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   report,investigate

मूक बधिर मौत मामले में डीएम की सख्ती, सिटी मजिस्ट्रेट करेंगे जांच

Fri, 08 Apr 2022 11:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 08 Apr 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
report,investigate
फोटो-11 गोंडा में अमर उजाला के सात अप्रैल के अंक में प्रकाशित खबर। -संवाद - फोटो : GONDA
गोंडा। जिला महिला अस्पताल में हुई लापरवाही के चलते मूक बधिर महिला के गर्भस्थ शिशु व प्रसूता के मौत का मामला गरमा गया है। जिलाधिकारी ने अमर उजाला के खबरों को संज्ञान में लेते हुए नगर मजिस्ट्रेट की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय जांच टीम गठित कर एक सप्ताह के भीतर आख्या देने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

जिला महिला अस्पताल मेें विगत 30 मार्च को एक मूक बधिर महिला के गर्भस्थ शिशु की मौत पर परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाकर हंगामा काटा था। मामले को अमर उजाला में गंभीरता से प्रकाशित किया गया। छह अप्रैल शाम को मूक बधिर प्रसूता का भी एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। जिसको लेकर अमर उजाला के सात अप्रैल के अंक में ‘गर्भस्थ शिशु के बाद मूक बधिर महिला की मौत’ शीर्षक से प्रकाशित खबर का संज्ञान में लेते हुए जिलाधिकारी डॉ उज्ज्वल कुमार ने शुक्रवार को मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय टीम गठित की है।
विज्ञापन

एक सप्ताह में रिपोर्ट मांगी
मूक बधिर महिला व गर्भस्थ शिशु के मामले में सिटी मजिस्ट्रेट अर्पित गुप्ता के अगुवाई में तीन सदस्यीय जांच टीम गठित कर एक सप्ताह के भीतर आख्या मांगा गया। जांच टीम में सिटी मजिस्ट्रेट के अलावा जिला अस्पताल के प्रमुख अधीक्षक डॉ. सुरेंद्र रावत, महिला अस्पताल की सीएमएस डॉ. सुषमा सिंह शामिल हैं। डीएम ने महिला को भर्ती कराने, किए उपचार तथा डिस्चार्ज से संबंधित अभिलेखों का परीक्षण, ड्यूटी पर तैनात कार्मिकों एवं परिवार के सदस्यों का बयान दर्ज कर एक सप्ताह में आख्या देने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed