फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Repair of Badgaon railway bridge to cost One crore

Gonda News: एक करोड़ से होगी बड़गांव रेलवे पुल की मरम्मत

Tue, 08 Sep 2026 11:09 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Tue, 08 Sep 2026 11:09 PM IST
विज्ञापन
Repair of Badgaon railway bridge to cost One crore
बड़गांव में बना ओवरब्रिज। फाइल फोटो 
गोंडा। करीब 40 वर्ष पुराने बड़गांव रेलवे ओवरब्रिज की जर्जर हालत से जल्द सुधार होगा। राष्ट्रीय राजमार्ग खंड अयोध्या के प्रस्ताव पर सड़क परिवहन मंत्रालय ने पुल की मरम्मत के लिए करीब एक करोड़ रुपये मंजूर किए हैं। निविदा प्रक्रिया शुरू हो गई है।
विज्ञापन


अधिशासी अभियंता एसके मिश्र ने बताया कि बलरामपुर, सिद्धार्थनगर समेत आसपास के जिलों और नेपाल को जोड़ने वाले इस पुल से रोजाना बड़ी संख्या में वाहन गुजरते हैं। लंबे समय से पुल की कई जगह रेलिंग टूटी है और एक्सपेंशन जॉइंट खुल चुके हैं। भारी वाहनों के गुजरने पर पुल में झटके के साथ तेज आवाज आती है। इससे हादसे का डर बना रहता है। पुल के नीचे से रोजाना 120 से अधिक ट्रेनों का आवागमन होता है। ऐसे में जर्जर रेलिंग और खुले जॉइंट सुरक्षा के लिहाज से गंभीर खतरा बने थे। एनएच खंड ने करीब छह माह पहले मरम्मत का प्रस्ताव भेजा था। क्षतिग्रस्त एक्सपेंशन जॉइंट अब बदले जाएंगे। कमजोर हिस्सों को दुरुस्त कर भार क्षमता बढ़ाई जाएगी। टूटी रेलिंग ठीक होगी। पुल की ऊपरी सड़क परत हटाकर नई परत बिछाई जाएगी। इससे वाहनों के आवागमन में झटके कम होंगे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed