फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   registration of the 25 thousands in pragati

प्रगति में 25 हजार ने कराया रजिस्ट्रेशन

Tue, 23 Aug 2016 11:25 PM IST
अमर उजाला/गोंडा
अमर उजाला/गोंडा Updated Tue, 23 Aug 2016 11:25 PM IST
विज्ञापन
registration of the 25 thousands in pragati
पाक टीम
जिले में खेल प्रतियोगिताओं को बढ़ावा देने के लिए शुरू की गई जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन की मुहिम प्रगति का आगाज 29 अगस्त से हो जाएगा। जिसके लिए अब तक 1054 ग्राम पंचायतों से अलग-अलग एकल प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए 25 हजार खिलाड़ी तो 569 टीमों ने अपना रजिस्ट्र्रेशन करा लिया है।
विज्ञापन


ग्राम पंचायत स्तर से लेकर जिला स्तर तक होने वाली इन प्रतियोगिताओं के लिए जिलाधिकारी ने पूरे जिले को 16 सुपरजोन, 46 जोन तो 166 सेक्टरों में बंटा है। जिससे जीतकर जाने वाले प्रतिभागियों को मुख्यालय स्तर पर अपने हुनर का जौहर दिखाने का मौका मिलेगा। 
विज्ञापन


29 अगस्त को पड़ रहे राष्ट्रीय खेल दिवस से जिले भर में प्रगति (खेल प्रतियोगिता) का आगाज होगा। जिसके  पहले चरण में ग्राम पंचायत स्तर की प्रतियोगिताएं राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर 29 अगस्त से शुरू होकर 31 अगस्त तक चलेंगी। जबकि ऐसी ग्राम पंचायतें जहां किन्हीं कारणों से खेल प्रतियोगिताएं 29 से 31 अगस्त के बीच नहीं हो पाएंगी वहां 1 व 2 सितंबर को खेल कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्राम स्तरीय प्रतियोगिताएं ग्राम प्रधान की देखरेख में संबंधित ग्राम पंचायत में स्थित विद्यालय के प्रधानाध्यापक व महिला अध्यापक के संयोजन में कराई जाएंगी। वहीं दूसरे चरण में न्याय पंचायत स्तर की प्रतियोगिताएं 6, 7 व 8 सितंबर को होंगी। 3-4 न्याय पंचायतों को मिलाकर एक जोन बनाया गया है। इसके लिए शारीरिक शिक्षा अनुदेशकों तथा इंटर कॉलेजों में तैनात व्यायाम शिक्षकों को जोनल प्रभारी बनाया गया है। वहीं दोनों निर्णायक की भूमिका भी निभाएंगे। बेसिक शिक्षा विभाग के न्याय पंचायत संसाधन केंद्र, एनपीआरसी प्रभारी को अपने न्याय पंचायत में व्यवस्था की जिम्मेदारी दी गई है।

ग्राम पंचायत स्तर पर केवल जूनियर वर्ग की प्रतियोगिताएं ही होंगी। इसमें सौ मीटर, चार सौ मीटर और पंद्रह सौ मीटर की दौड़ तथा लंबी कूद की प्रतियोगिताएं शामिल हैं। यहां से प्रत्येक ग्राम पंचायत से एक खिलाड़ी चुनकर न्याय पंचायत स्तर पर प्रतिभाग करेगा।

सीनियर वर्ग की प्रतियोगिताएं न्याय पंचायत स्तर पर प्रारंभ होंगी। जिसमें टीम की प्रतियोगिताएं, कबड्डी, खो-खो और वॉलीबाल जैसी प्रतियोगिताएं होंगी। विकास खंड स्तर की प्रतियोगिताएं 12 व 13 सितंबर को ब्लॉक मुख्यालयों पर चिन्हित किए गए खेल मैदानों पर होगी। जबकि जिला स्तर की प्रतियोगिताएं 17 से 20 सितंबर तक संपन्न होंगी।

उधर, ग्राम लेवल की सारी प्रतियोगिताएं ग्राम प्रधान, प्रधानाध्यापक व खेल टीचर के अधीन होंगी। जबकि ब्लाक स्तर पर होने वाली प्रतियोगिताओं के लिए बेसिक शिक्षा विभाग के ब्लॅाक पीटीआई को प्रभारी बनाया गया है। वहीं संबंधित खंड शिक्षा अधिकारी अपने विकास खंड में सुपर जोनल प्रभारी हाेंगे। जबकि जिला स्तर पर भी इसकी जिम्मेदारी के लिए मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए हैं। 


प्रगति अभियान में सूचना तकनीक का भरपूर इस्तेमाल किए जाने से कोई भी अभ्यर्थी इसके लिए ऑनलाइन पंजीकरण करा सकता है। जबकि न्याय पंचायत से लेकर विकास खंड और जनपद स्तर पर वाट्सएप ग्रुप भी इसके लिए बनाए गए हैं। ताकि सूचनाओं के आदान-प्रदान में किसी तरह की कोई दिक्कत न होने पाए। प्रतिभागियों के साथ ही तथा ड्यूटी पर लगे अधिकारियों, कर्मचारियों को बल्क मैसेज भेजने की भी व्यवस्था की गई है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed