फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   LBS College team wins women's volleyball competition

Gonda News: महिला वॉलीबॉल प्रतियोगिता में एलबीएस कॉलेज की टीम विजेता

Fri, 09 Oct 2026 10:59 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Fri, 09 Oct 2026 10:59 PM IST
विज्ञापन
LBS College team wins women's volleyball competition
नंदिनीनगर महाविद्यालय में ट्रॉफी के साथ एलबीएस पीजी काॅलेज की वॉलीबॉल टीम। स्रोत: महाविद्यालय 
गोंडा। मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय बलरामपुर के अंतर्गत नंदिनी नगर महाविद्यालय में आयोजित अंतर महाविद्यालयीय महिला वॉलीबॉल प्रतियोगिता में लाल बहादुर शास्त्री पीजी कॉलेज की टीम विजेता बनी। फाइनल मुकाबले में एलबीएस कॉलेज की टीम ने नंदिनी नगर महाविद्यालय की टीम को पराजित कर खिताब अपने नाम किया। विजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी और मेडल देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

एलबीएस कॉलेज की टीम की कप्तानी विशेखी कश्यप ने की। टीम में श्रद्धा कसौधन, रूबी सैनी, विभा, तनीषा सिंह, ज्योति, तहसीन आलम, अदीबा तनवीर, नूरशब्बा, अंशिता सिंह और रेखा कश्यप शामिल रहीं। टीम मैनेजर के रूप में क्रीड़ा परिषद के संयोजक डॉ. संतोष कुमार श्रीवास्तव और डॉ. अरुण कुमार वर्मा ने जिम्मेदारी निभाई। कोच रुखसाना बेगम ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। विजेता टीम को नंदिनी नगर महाविद्यालय के प्रशासक ने ट्रॉफी और मेडल देकर सम्मानित किया। प्रबंध समिति की उपाध्यक्ष वर्षा सिंह, सचिव उमेश शाह, प्रो. अभय श्रीवास्तव, प्रो. संदीप श्रीवास्तव और प्रो. अरविंद कुमार शर्मा ने खिलाड़ियों को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed