{"_id":"6ac9249697ac27cf3400fb3f","slug":"traders-say-problems-remain-unresolved-meetings-are-merely-a-formality-gonda-news-c-100-1-gon1003-167638-2026-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: व्यापारी बोले- समस्याएं जस की तस, बैठकों में सिर्फ खानापूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: व्यापारी बोले- समस्याएं जस की तस, बैठकों में सिर्फ खानापूर्ति
Fri, 09 Oct 2026 10:59 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Fri, 09 Oct 2026 10:59 PM IST
विज्ञापन
गोंडा। उद्योग बंधु की बैठकों में बार-बार समस्याएं उठाने के बावजूद समाधान नहीं पर व्यापारियों ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट में आयोजित बैठक में अधिकारियों के प्रति नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि बैठकों में आश्वासन तो मिलता है लेकिन धरातल पर स्थिति नहीं बदलती। समस्याओं का निस्तारण नहीं होने पर अगली बैठकों के बहिष्कार की चेतावनी दी।
सीआरओ रिंकी जायसवाल की अध्यक्षता में हुई बैठक में व्यापारी नेता भूपेंद्र आर्य ने रोडवेज बस अड्डे पर जाम, नगर क्षेत्र की बदहाल सड़कों और अतिक्रमण का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि पिछली बैठक में समाधान का भरोसा दिया गया था लेकिन एक महीने बाद भी हालात जस के तस हैं। प्रदेश स्तर पर वित्तमंत्री के सामने भी समस्याएं रखी गईं, पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।
व्यापारी नेता शिवकुमार सोनी ने पुरानी सब्जी मंडी-हनुमानगढ़ी मार्ग और ईदगाह रोड समेत कई सड़कों की बदहाली पर चिंता जताई। कहा कि गड्ढों के कारण ई-रिक्शे पलट रहे हैं और महिलाएं, बच्चे व दोपहिया वाहन चालक चोटिल हो रहे हैं। नगर पालिका की ओर से बजट की कमी बताकर सड़क निर्माण नहीं कराने पर भी उन्होंने सवाल उठाए। सीआरओ ने समस्याओं से जिलाधिकारी को अवगत कराने और जिला उद्योग उपायुक्त बाबू राम ने संबंधित विभागों से समन्वय कर समाधान कराने का आश्वासन दिया। बैठक में रमेश सोनी, अतीक मिनाई, हरीश और जगदीश रायतानी समेत अन्य व्यापारी मौजूद रहे।