{"_id":"6a1dc78f59c46097940164cc","slug":"records-snatched-from-revenue-team-two-arrested-gonda-news-c-100-1-gon1041-159467-2026-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: राजस्व टीम से अभिलेख छीने, दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: राजस्व टीम से अभिलेख छीने, दो गिरफ्तार
Mon, 01 Jun 2026 11:25 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Mon, 01 Jun 2026 11:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करनैलगंज। कुतुबपुर में चकमार्ग का सीमांकन करने गई राजस्व टीम से अभद्रता करने, सरकारी काम में बाधा डालने और अभिलेख छीनने का मामला सामने आया है। एसडीएम नेहा मिश्रा के निर्देश पर पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़कर रिपोर्ट दर्ज की है।
कचनापुर क्षेत्र के लेखपाल आत्माराम ने बताया कि 30 मई को राजस्व और पुलिस टीम एक चकमार्ग का सीमांकन करने गई थी। वहां प्रागदत्त ने पक्का निर्माण और घूर गड्ढा बनाकर रास्ता रोक रखा था। टीम ने इसे हटाने के लिए 15 दिन का नोटिस तैयार किया, जिसे लेने से इन्कार कर दिया गया।
आरोप है कि इसी दौरान मुकेश और इंद्र ने सरकारी काम में बाधा डालते हुए गाली-गलौज की। दोनों ने जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल कर जान से मारने की धमकी दी और राजस्व अभिलेख छीन लिए। पुलिस दोनों आरोपियों को मौके से थाने ले आई। कोतवाल नरेंद्र प्रताप राय ने बताया कि लेखपाल की तहरीर पर उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है। (संवाद)