फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Recommendation for action against Block Mission Manager for misappropriation of funds of groups

Gonda News: समूहों की रकम के बंदरबांट में ब्लॉक मिशन प्रबंधक पर कार्रवाई की संस्तुति

Mon, 13 Oct 2025 11:36 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Mon, 13 Oct 2025 11:36 PM IST
विज्ञापन
Recommendation for action against Block Mission Manager for misappropriation of funds of groups
रुपईडीह/गोंडा। रुपईडीह ब्लॉक में समूहों के लाखों रुपये बंदरबांट के मामले में स्वत: रोजगार उपायुक्त ने अब ब्लॉक मिशन प्रबंधक कुलदीप तिवारी के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति की है। उपायुक्त ने मिशन निदेशक से आरोपी ब्लॉक मिशन मैनेजर की सेवा समाप्ति के लिए पत्राचार किया है। आरोप है कि नियम के विपरीत ग्राम संगठन के खाते से 15.40 लाख रुपये सीधे पद्मजा ट्रेडर्स को भुगतान कर दिया गया।
विज्ञापन


स्वत: रोजगार उपायुक्त जेनएन राव ने आरोपी ब्लॉक मिशन प्रबंधक कुलदीप तिवारी से स्पष्टीकरण तलब किया मगर उसने कोई जवाब नहीं दिया।जेनएन राव ने बताया कि कुलदीप तिवारी की भूमिका की जांच के बाद मिशन निदेशक को सेवा समाप्ति के लिए संस्तुति भेजी है। आउटसोर्सिंग पर तैनाती होने के कारण के मिशन निदेशक स्तर से ही कार्रवाई हो सकती है। जल्द कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


जांच कमेटी को वाउचर नहीं दे रहे बैंक के अधिकारी

ग्राम्य विकास आयुक्त के निर्देश पर डीडीओ सुशील कुमार की अगुवाई वाली कमेटी पूरे ब्लॉक के स्वयं सहायता समूहों की जांच कर रही है। कमेटी के अधिकारियों का कहना है कि नियम विपरीत बैंकों से कैश व चेक के जरिए भुगतान किया गया है। ऐसे में बैंकों के मैनेजर व कर्मियों की भूमिका संदिग्ध प्रतीत हो रही है। बीते 30 सितंबर को डीडीओ सुशील कुमार श्रीवास्तव ने अग्रणी बैंक जिला प्रबंधक से वाउचर मांगे थे, लेकिन 12 दिन बाद भी उपलब्ध नहीं कराए गए। वहीं, अग्रणी बैंक के जिला प्रबंधक विनोद कुमार तिवारी का कहना है कि बैंकों के मर्जर की वजह से सर्वर नहीं चल रहा था। ऐसे में वाउचर नहीं दिए जा सके। कमेटी को भुगतान के वाउचर उपलब्ध कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed