{"_id":"603d1e168ebc3ee6487f0413","slug":"rasuka-on-accused-of-raping-an-innocent-girl-gonda-news-lko5674079185","type":"story","status":"publish","title_hn":"मासूम बच्ची से दुष्कर्म में आरोपी पर रासुका की कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मासूम बच्ची से दुष्कर्म में आरोपी पर रासुका की कार्रवाई
विज्ञापन
गोंडा। पुलिस ने जिला कारागार में निरुद्घ मासूम बालिका के साथ दुष्कर्म के एक आरोपी पर रासुका की कार्रवाई की है। पुलिस ने आरोपी को जिला कारागार में रासुका का तामीला भी करा दिया है।
पुलिस अधीक्षक शैलेश कुुमार पांडेय ने बताया कि कौड़िया थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली छह वर्षीया मासूम बालिका के साथ 30 जनवरी को अभियुक्त अशोक निवासी ककरहवा मौजा सरैयामाफी थाना कौड़िया ने अपने एक साथी के सहयोग से दुष्कर्म किया था।
मामले में पुलिस ने दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज किया था। इसके बाद थानाध्यक्ष कौड़िया मनोज सिंह ने आरोपी अशोक को एक फरवरी को अवैध तमंचे के साथ गिरफ्तार कर अदालत के समक्ष पेश किया।
विज्ञापन
जहां से उसे जेल भेज दिया गया था। एसपी ने बताया कि अभियुक्त के खिलाफ रासुका की कार्रवाई के लिए जिला मजिस्ट्रेट के समक्ष रिपोर्ट प्रस्तुुत की गई। जिसपर जिला मजिस्ट्रेट ने अभियुक्त अशोक के खिलाफ रासुका की कार्रवाई की है। एसपी ने बताया कि आरोपी अभियुक्त को जिला कारागार में रासुका का तामीला भी करा दिया गया है।