फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Raksha Bandhan festival celebrated with Enthusiasm

हर्षोल्लास से मनाया रक्षाबंधन का पर्व

Sat, 29 Aug 2015 11:35 PM IST
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 29 Aug 2015 11:35 PM IST
विज्ञापन
रक्षाबंधन का त्योहार शनिवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। वर्षों की परंपरा को कायम रखते हुए बहनों ने दोपहर बाद अपने भाइयों की कलाई पर राखियां बांधीं। इसके पहले बहनों ने थाल सजाकर भाई की आरती उतारी और हल्दी, कुमकुम व अक्षत लगाकर उनकी कलाई पर राखियां बांधीं।
विज्ञापन


कच्चे धागे की परंपरा तो अब रही नहीं, लेकिन हैसियत के अनुसार बहनों ने राखियां व मिठाइयां खरीदीं और उसे भेंट किया। भाइयों ने भी बहनों को हैसियत के मुताबिक उपहार दिए। गौरतलब है कि दिन में आज भद्रा नक्षत्र था। करीब दोपहर डेढ़ बजे जैसे ही भद्रा नक्षत्र समाप्त हुआ, बहनों ने राखियां बांधनी शुरू कर दीं।
विज्ञापन


घरों में रिवाज के अनुसार सावन पूर्णमासी के दिन कथा होती है। लोगों ने सावन के समापन पर कथा सुनकर भगवान शिव को प्रसाद ग्रहण कराया। दुखहरन नाथ मंदिर पर कई लोगों ने सुबह ही पहुंच कर भगवान को राखियां भी चढ़ाईं और अपने परिवार की रक्षा की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन


घरों में लोगों ने ब्राह्मण भोज कराया और दान दिया। राखी का त्योहार पूरे दिन हर्षोल्लास के साथ चलता रहा। लोगों ने एक दूसरे को रक्षाबंधन की बधाइयां भी दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed