{"_id":"672a67cb920a5c2ef30a3844","slug":"rajesh-singh-is-given-the-responsibility-of-solving-the-murder-mystery-of-the-girl-gonda-news-c-100-1-gon1003-126645-2024-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: युवती की मर्डर मिस्ट्री सुलझाने का जिम्मा राजेश सिंह को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: युवती की मर्डर मिस्ट्री सुलझाने का जिम्मा राजेश सिंह को
Wed, 06 Nov 2024 12:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Wed, 06 Nov 2024 12:15 AM IST
विज्ञापन
गोंडा। कटराबाजार इलाके के सेल्हरी कुशहा गांव में बोरे में बरामद युवती की शव की मर्डर मिस्ट्री सुलझाने के लिए मंगलवार को तरबगंज प्रभारी निरीक्षक राजेश सिंह को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इससे पहले मामले में लापरवाही बरतने वाले कटराबाजार प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार गुप्ता को लाइन हाजिर कर दिया था। बुधवार को राजेश सिंह कटराबाजार की चार्ज लेंगे।
गत छह अक्तूबर को सेल्हरी कुशहा गांव में गन्ने के खेत में अज्ञात युवती का शव बोरे में मिलने से सनसनी फैल गई थी। तत्कालीन प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार गुप्त ने आरोपियों को पकड़ना तो दूर 22 दिनों तक प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज की और न ही युवती की शिनाख्त कर सके। इतना ही नहीं एसपी विनीत जायसवाल की कड़ी फटकार के बावजूद भी गंभीरता से नहीं लिया तो सोमवार को एसपी ने कटराबाजार प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार गुप्ता को लाइन हाजिर कर दिया।
वहीं तरबगंज से राजेश सिंह को कटराबाजार थाना प्रभारी बनाया गया। जबकि जन शिकायत सेल प्रभारी विवेक त्रिवेदी को तरबगंज थाना प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई। महिला से जुड़े गंभीर घटना का खुलासा पुलिस के लिए अहम चुनौती बन गई है। ऐसे में तरबगंज प्रभारी निरीक्षक राजेश सिंह को जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रभारी निरीक्षक राजेश सिंह ने बताया कि बुधवार को कटराबाजार थाने की चार्ज लेंगे। साथ ही घटना के खुलासे के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे।