फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Rain increased difficulties, leaving home difficult

बारिश ने बढ़ाई मुश्किलें, घर से निकलना हुआ दूभर

Sun, 29 Sep 2019 10:21 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 29 Sep 2019 10:21 PM IST
विज्ञापन
Rain increased difficulties, leaving home difficult
गोंडा में लगातार बारिश व बदली के चलते लाइट जलाकर चले वाहन। - फोटो : GONDA
गोंडा। चार दिनों से हो रही बारिश ने लोगों की मुश्किलें बढ़ानी शुरू कर दी है। रविवार को दिन भर बूंदाबांदी व बारिश के बीच लोगों का घर से निकलना मुश्किल रहा। यदि यही हाल रहा तो जनजीवन अस्त व्यस्त हो जाएगा।
विज्ञापन

लगतार चार दिनों से दिन भर बूंदाबांदी व बारिश से पूरा शहर कीचड़मय हो गया है। जगह-जगह जलभराव व सड़क परों कीचड़ ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी है। सबसे खराब हालत तो बच्चों व महिलाओं की है जो बारिश के चलते घर से नहीं निकल पा रहे हैं। भीगते ही ठंड लगने व बीमार पड़ने का डर लोगों को घर से नहीं निकलने दे रहा है। इसके अलावा दिन बदली छाई रहने से वाहनों को सड़क पर लाइट जलाकर चलना पड़ रहा है।
विज्ञापन

लोगों को उम्मीद थी कि रविवार से बारिश खत्म हो जाएगी लेकिन सुबह से शुरू हुई बारिश ने लोगों को मंदिर तक नही जाने दिया जो पहुंचे भी वह भीगते हुए लौटे। रुक-रुक कर बारिश ने अब लोगों की परेशानियां इस कदर बढ़ा दी हैं कि उनकी दिनचर्या प्रभावित हो रही है। लोगों का मानना है कि यदि इसी तरह का मौसम रहा तो जनजीवन अस्त व्यस्त हो जाएगा फिलहाल लगातार चार दिनों की बूंदाबांदी व बारिश ने जहां लोगों को ठंड का एहसास करना शुरू कर दिया है, वहीं मुश्किलें भी बढ़ा दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed