फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   raided on coaching centers, four were closed

कोचिंग सेंटरों पर छापेमारी, चार मिले बंद

Sat, 04 Jun 2016 12:01 AM IST
अमर उजाला/गोंडा
अमर उजाला/गोंडा Updated Sat, 04 Jun 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
raided on coaching centers, four were closed
जांच करते डीआर्ईओएस - फोटो : अमर उजाला
बिना मान्यता के चल रहे कोचिंग सेंटरों पर कार्रवाई को लेकर माध्यमिक शिक्षा विभाग व कोचिंग संचालक आमने-सामने आ गए हैं। शुक्रवार को जिला विद्यालय निरीक्षक ने शहर के एक कोचिंग सेंटर पर छापेमारी की और मान्यता अभिलेख न दिखाने पर कोचिंग संचालक को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण तलब किया है। उधर, कोचिंग संचालक ने विभाग पर तीन वर्ष से मान्यता न देने का आरोप लगाते हुए इस कार्रवाई का विरोध किया है। 
विज्ञापन


जिले में करीब 250 कोचिंग सेंटर बिना मान्यता के चल रहे हैं। शहर में भी बिना मान्यता के चलने वाले कोचिंग सेंटरों की भरमार है। बिना मान्यता के चल रहे इन कोचिंग सेंटरों के खिलाफ कार्रवाई को लेकर शुक्रवार को जिला विद्यालय निरीक्षक ने शहर के पांच कोचिंग सेंटरों पर छापा मारा, जिसमें चार कोचिंग सेंटर बंद मिले।
विज्ञापन


सगरा तालाब के पास स्थित कॉमर्स क्लासेस बिना मान्यता के संचालित मिला। इस पर कोचिंग संचालक को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण तलब किया गया है। उधर, कोचिंग संचालक विवेक श्रीवास्तव का कहना है कि कोचिंग संबंधी कागज मांगे जाने पर उन्होंने बैंक में जमा की गई धनराशि की चालान की प्रति दिखाई तो जिला विद्यालय निरीक्षक ने उस चालान की प्रति को मानने से इंकार कर दिया, जबकि इस प्रति की वैधता तीन वर्ष के लिए होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विवेक का आरोप है कि मान्यता के नाम पर जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय से इसी चालान की प्रति पर मुहर लगाकर संचालक को दी जाती है। अब इसी प्रति को जिला विद्यालय निरीक्षक मानने से इंकार कर रहे हैं।


जिला विद्यालय निरीक्षक वीरेंद्र कुमार दूबे का कहना है कि बैंक में चालान जमा करने के बाद कोचिंग संचालक को जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में आवेदन करना होता है। इस आवेदन की जांच करने के बाद संबंधित को मान्यता प्रमाणपत्र जारी किया जाता है। शुक्रवार को कॉमर्स क्लासेस के संचालक के पास चालान की प्रति तो थी, लेकिन प्रमाणपत्र की कॉपी वह नहीं दिखा सके। इस पर संचालक को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण तलब किया गया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed