{"_id":"6a59188765b0f7a0540d0757","slug":"raid-on-suspicion-of-banned-drugs-warehouse-sealed-gonda-news-c-100-1-slko1026-162426-2026-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: प्रतिबंधित दवाओं की आशंका पर छापा, गोदाम सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: प्रतिबंधित दवाओं की आशंका पर छापा, गोदाम सील
Thu, 16 Jul 2026 11:14 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Thu, 16 Jul 2026 11:14 PM IST
विज्ञापन
गोंडा। प्रतिबंधित दवाओं के भंडारण और आपूर्ति की आशंका पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की संयुक्त टीम ने बृहस्पतिवार को शहर के जयनगरा और बरियारपुरवा स्थित एक दवा कंपनी के प्रतिष्ठान व गोदामों पर छापा मारा। करीब पांच घंटे चली कार्रवाई के दौरान टीम ने दो गोदाम सील कर दिए। जांच के लिए नौ दवाओं के नमूने लिए हैं।
मुख्यालय स्तर पर मिली सूचना के बाद गठित टीम में गोंडा के अलावा अयोध्या और बाराबंकी के औषधि निरीक्षक भी शामिल रहे। टीम ने सबसे पहले जयनगरा स्थित पंजीकृत प्रतिष्ठान की जांच की। इसके बाद बरियारपुरवा में संचालित कंपनी के दो गोदामों में व्यापक छानबीन की गई। जांच के दौरान संदिग्ध प्रतीत होने वाली नौ दवाओं के नमूने लेकर उन्हें परीक्षण के लिए सुरक्षित किया गया।
दोनों गोदामों को एहतियातन सील कर दिया गया। अधिकारियों ने बताया कि नमूनों की जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल जांच जारी होने के कारण अधिकारी विस्तृत जानकारी देने से बचते रहे। नगर कोतवाल विंदेश्वरी मणि त्रिपाठी ने बताया कि औषधि विभाग की टीम ने कार्रवाई के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस बल की मांग की थी। इस पर पुलिस टीम को मौके पर तैनात किया गया।