फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Racket for manipulating funeral plan busted

अंत्योष्टि योजना में हेराफेरी करने वाले रैकेट का खुलासा

Wed, 15 Dec 2021 11:27 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 15 Dec 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
Racket for manipulating funeral plan busted
गोंडा। श्रम विभाग की अंत्येष्टि योजना में हेराफेरी कर लाखों हड़पने का भंडाफोड़ हुआ है। पांच साल चली जांच के बाद धोखाधड़ी का यह मामला सामने आया। इसकी शिकायत जिलाध्यक्ष भाजपा अमर किशोर कश्यप ने की थी।
विज्ञापन

जिस व्यक्ति को मृत बता कर योजना से धनराशि स्वीकृत कराई गई वह जीवित मिला और जालसाज ने स्वीकृत धनराशि अपने खाते में ट्रांसफर करा हड़प ली। इस मामले की जांच रिपोर्ट की संस्तुति के आधार पर जिलाधिकारी मार्कंडेय शाही ने आरोपी के खिलाफ पुलिस में मुकदमा दर्ज कराने का आदेश दिया है।
विज्ञापन

श्रम विभाग में पहले पंजीकृत श्रमिक के मृत्यु होने पर अंत्येष्टि सहायता के रूप में 2.25 लाख रुपये की मदद राशि दी जाती थी। वर्ष 2016 में इंटियाथोक के केशवराम की पत्नी कृष्णा देवी के मृत्यु प्रमाण पत्र के आधार पर योजना का लाभ पाने को आवेदन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जबकि जांच के समय केशवराम की पत्नी कृष्णा देवी जीवित थी। पुत्र संतोष ने बताया कि पिता केशवराम की मृत्यु साल 2015 में हुई थी। मृत्यु की पुष्टि के लिए जिस ग्राम विकास अधिकारी का हस्ताक्षर परिवार रजिस्टर पर है, वह भी कभी उस गांव में नियुक्त ही नहीं था। जांच में सामने आया कि वास्तविक मृतक के परिजनों की तरफ से इस योजना के लिए आवेदन ही नही किया गया था।
बताया गया कि दो लोगों ने योजना का लाभ पाने के लिए छावनी स्थित यूपी बैंक में यह कह कर खाता खुलवाया था कि कुछ रुपये आएंगे, जो आपके नाम से होगा। इसके साथ ही ब्लैंक चेक भी लिया।
जांच टीम की रिपोर्ट के अनुसार जब संतोष के खाते में योजना की राशि गयी तो इनमें से एक व्यक्ति ने उसे अपनी पत्नी के खाते में धनराशि ट्रांसफर कर लिया। इसके बाद शिकायत होने पर फिर वापस भी किया। साल 2017 में इसकी शिकायत हुई लेकिन कार्रवाई नही हुई।

अब जांच में यह बात सामने आई कि दो लोगों ने रविंद्र चौबे और संतोष कुमार के नाम से फर्जीवाड़ा करके सरकारी योजना का लाभ उठाने की आड़ में धनराशि का गबन कर लिया। टीम ने दोनों आरोपियों के खिलाफ पुलिस में मुकदमा दर्ज कराने की संस्तुति की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed