{"_id":"58405a174f1c1b2d1ede770c","slug":"put-the-jam-in-tje-pehar-market","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेहर बाजार में लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेहर बाजार में लगाया जाम
अमर उजाला/बलरामपुर
Updated Thu, 01 Dec 2016 10:42 PM IST
विज्ञापन
प्रदर्शन करते ग्राहक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रामीण क्षेत्र के बैंकों में कैश की किल्लत थमने का नाम नहीं ले रही है। पेहर बाजार में लगातार दूसरे दिन सर्व यूपी ग्रामीण बैंक से कैश न मिलने से खाताधारकों ने उतरौला-फैजाबाद मार्ग जामकर हंगामा काटा। मौके पर पहुंचे सीओ व एसओ के शीघ्र कैश की व्यवस्था कराने के आश्वासन पर खाताधारक शांत हो गए।
गुरुवार को सर्व यूपी ग्रामीण बैंक शाखा पेहर बाजार खुलते ही ग्राहकों को बताया गया कि कैश नहीं है। लगातार दो दिनों से कैश न मिलने के चलते खाताधारक नाराज हो गए। खाताधारक कल्लू खां, तुलाराम चौरसिया, इस्लाम खान, सिराज, टोनी, रामू पांडेय, पवन व मालबाबू ने बताया कि कैश न मिलने के कारण शादी-विवाह व खेती-बाड़ी समेत लोगों के तमाम आवश्यक काम बाधित हो रहे हैं।
खाताधारकों ने नाराज होकर उतरौला-फैजाबाद मार्ग पर चक्का जाम कर दिया और प्रदर्शन करने लगे। मौके पर पहुंचे उतरौला सीओ रामराज तथा रेहरा बाजार एसओ अजय यादव ने ग्राहकों को आश्वासन दिलाया कि बैंक में शुक्रवार तक हर हाल में कैश उपलब्ध करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
इन लोगों के समझाने पर खाताधारक यह चेतावनी देते हुए शांत हो गए कि यदि शुक्रवार को कैश नहीं मिला तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। वहीं सर्व यूपी ग्रामीण बैंक शाखा ललिया बाजार में भी कैश न होने से नाराज खाताधारकों ने गुरुवार को हंगामा किया।