{"_id":"6acbcc2b31e573f6e407dbb1","slug":"the-special-train-will-halt-at-gonda-gonda-news-c-100-1-slko1026-167746-2026-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: स्पेशल ट्रेन का गोंडा में होगा ठहराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: स्पेशल ट्रेन का गोंडा में होगा ठहराव
Sun, 11 Oct 2026 11:19 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Sun, 11 Oct 2026 11:19 PM IST
विज्ञापन
गोंडा। त्योहारों में यात्रियों की भीड़ के मद्देनजर रेलवे ने फिरोजपुर कैंट-पूर्णिया के बीच साप्ताहिक विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। ट्रेन का संचालन फिरोजपुर कैंट से 26 नवंबर तक प्रत्येक बृहस्पतिवार और पूर्णिया से 28 नवंबर तक प्रत्येक शनिवार को होगा। दोनों दिशाओं में आठ-आठ फेरे लगाए जाएंगे।
पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसपंर्क अधिकारी सुमित कुमार ने बताया कि 04634 फिरोजपुर कैंट-पूर्णिया साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन बृहस्पतिवार को फिरोजपुर कैंट से शाम 05:30 बजे रवाना होगी। यह शुक्रवार दोपहर 12:40 बजे गोंडा पहुंचेगी। 12:45 बजे रवाना होकर गोरखपुर की ओर जाएगी।
वापसी में 04633 पूर्णिया-फिरोजपुर कैंट स्पेशल शनिवार को पूर्णिया से सुबह छह बजे चलेगी। यह शनिवार शाम 07:30 बजे गोंडा पहुंचेगी और 07:35 बजे रवाना होगी। ट्रेन का ठहराव सीतापुर, शाहजहांपुर, बरेली, मुरादाबाद, सहारनपुर, चंडीगढ़, अंबाला कैंट, गोरखपुर, छपरा, हाजीपुर समेत कई स्टेशनों पर होगा। इसमें कुल 18 कोच लगाए जाएंगे। इनमें पांच एसी तृतीय श्रेणी, छह शयनयान और पांच सामान्य द्वितीय श्रेणी के कोच शामिल हैं। (संवाद)