फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Dr. Arya from Gonda crowned Miss Met Gala

Gonda News: गोंडा की डॉ. आर्या बनीं मिस मेडगाला 2026 की विजेता

Sun, 11 Oct 2026 11:23 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sun, 11 Oct 2026 11:23 PM IST
विज्ञापन
Dr. Arya from Gonda crowned Miss Met Gala
डाॅ. आर्या सिंह।
गोंडा। जिले की बेटी डॉ. आर्या सिंह ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर गोंडा का नाम रोशन किया है। मुंबई के वेस्टिन गार्डन में पांच अक्तूबर को आयोजित ‘मिस मेडगाला 2026’ प्रतियोगिता में उन्होंने विजेता का खिताब अपने नाम किया। प्रतियोगिता में देशभर से 800 से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था। इनमें से चयनित 20 प्रतिभागियों के बीच हुए फाइनल मुकाबले में डॉ. आर्या ने जीत हासिल की। खास बात ये है कि इस प्रतियोगिता में केवल बाहरी सुंदरता ही नहीं देखी जाती बल्कि डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल के तौर पर उनका आत्मविश्वास, सामाजिक सरोकार आदि भी देखा जाता है। रगड़गंज निवासी डॉ. भूपेंद्र प्रताप सिंह और डॉ. एकता सिंह की पुत्री डॉ. आर्या की उपलब्धि को जिले के लिए गौरवपूर्ण माना जा रहा है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed