{"_id":"5755bae24f1c1b761f9c54f5","slug":"protest-the-villagers","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
अमर उजाला/गोंडा
Updated Mon, 06 Jun 2016 11:33 PM IST
विज्ञापन
प्रदर्शन करते ग्रामीण
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनहरा गांव में यज्ञ के माध्यम से संतान उत्पत्ति कराने समेत सभी मनोकामना पूरी कराने का झांसा देकर 10 लाख रुपये की ठगी करने वाले चैतन्य बाबा के खिलाफ सोमवार को ग्रामीणों को गुस्सा भड़क उठा। पीड़ित ग्रामीण बालपुर पुलिस चौकी का घेराव कर बाबा के खिलाफ केस दर्ज कराने पर अड़े रहे। पुलिसकर्मियों ने उन्हें बाबा के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया, तब जाकर ग्रामीण शांत हुए।
करनैलगंज कोतवाली क्षेत्र के सोनहरा गांव में 15 दिन पहले चित्रकूटधाम से आए एक ढोंगी बाबा चैतन्य ने गांव के प्राथमिक विद्यालय में डेरा डालकर हवन, यज्ञ व कलश यात्रा के नाम पर पहले तो सोनहरा गांव व आसपास के गांव के लोगों से एक-एक हजार व पंाच-पांच सौ रुपये चंदा एकत्र किया।
इसके बाद एक दिन गांव में ही कलश यात्रा निकाली। इससे बाबा के झांसे में तमाम ग्रामीण आ गए और बाबा के बताए रास्ते पर अमल करने लगे। बाबा लोगों को यज्ञ के माध्यम से संतान उत्पत्ति समेत सभी मनोकामना पूरी कराने का वादा करके ठगता रहा।
विज्ञापन
बाबा ने लोगों को अपने जाल में फंसाने के लिए कई वैज्ञानिक चमत्कार भी दिखाए। इसके बाद वह 4 जून को अचानक भाग निकला। सोमवार को बाबा की ठगी का शिकार हुए लोगों ने बालपुर पुलिस चौकी का घेराव किया।
ग्रामीण बाबा के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई करोने पर अड़े रहे। पुलिसकर्मियों ने पीड़ित ग्रामीणों को बाबा के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया। तब जाकर ग्रामीण शांत हुए। ग्रामीणों ने कोतवाली करनैलगंज आलोक दुबे को चैतन्य बाबा के खिलाफ तहरीर दी है।
एसएसआई करनैलगंज आलोक दुबे ने बताया कि तहरीर मिली है। बाबा कहां का रहने वाला है, इसकी पड़ताल कराई जा रही है। उसका पता लगने के बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। घेराव करने वालों में धर्मेंद्र मिश्र, रामप्रताप तिवारी, जितेंद्र कुमार तिवारी, अंकुर मिश्र, हरिशंकर तिवारी, सुरेश दुबे, नकछेद मिश्र आदि ग्रामीण शामिल रहे।